search
 Forgot password?
 Register now
search

Ara News: बिहार चुनाव में हॉट सीट होगा सिकटी विधानसभा क्षेत्र, इन नेताओं के बीच मुकाबला

LHC0088 2025-10-7 23:42:59 views 1059
  विधानसभा चुनाव में सिकटी होगी हॉट सीट





दीपक कुमार गुप्ता, सिकटी (अररिया)। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार में चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। वहीं अररिया जिले के सभी छह विधान सभा के लिए चुनाव दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही विधानसभा में प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। जिले की सिकटी सीट पर सबकी नजर है, जहां से आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल (भाजपा) लगातार दो बार से विधायक हैं। दोनों बार उनका मुकाबला शत्रुघ्न मंडल से रहा।



किसी भी पार्टी की ओर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चुनाव मैदान मेें कौन-काैन होंगे। इस बार भी मुकाबला इन्हीं दो के बीच संभावित माना जा रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय मंडल यहां हैट्रिक बना पाते हैं या नहीं। सिकटी में विकास और जातीय समीकरण दोनों ही कारक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

सिकटी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो बीजेपी के विजय कुमार मंडल लगातार दो बार इस सीट से जीत चुके हैं। वर्तमान में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री पद पर आसीन हैं।



वे इस बार तीसरी जीत की तलाश में हैं। वहीं राजद के शत्रुघ्न मंडल को दो बार पराजय का सामना करना पड़ा है। इस बार जीतोड़ मेहनत कर वापसी के मूड में दिख रहे हैं।

देखा जाए तो समय के अनुसार सिकटी विधानसभा की सियासी धारा भी बदलती रही है। 1977 में अस्तित्व में आने के बाद सिकटी में 11 बार चुनाव हुए। इसमें चार बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय और एक-एक बार जनता दल व जदयू को जीत मिली है।



इससे पहले विजय कुमार मंडल 1995 में बीपीपा, 2000 में निर्दलीय व 2009 (उपचुनाव- लोजपा) में अररिया सदर सीट से जीते थे। विजय कुमार मंडल पांच बार विधायक रहे हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न मंउल 2015 में जदयू, तो 2020 में राजद से चुनाव लड़े थे।

2020 के विधानसभा चुनाव में सिकटी सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने 84072 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। उन्होंने राजद प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार सुमन को हराया जिनके हिस्से 70356 वोट आए।



2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार मंडल ने 13,610 वोटों के अंतर से यह सीट जीती। उन्हें 84,128 वोट मिले और उनका वोट शेयर 46.92 प्रतिशत रहा।

उन्होंने राजद उम्मीदवार शत्रुघ्न मंडल को हराया, जिन्हें 70,518 वोट 39.33 प्रतिशत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक आनंद 6,839 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।




सिकटी विधानसभा से अब तक रहे विधायक





2020: विजय कुमार मंडल (भाजपा)



2015: विजय कुमार मंडल (भाजपा)



2010: आनंदी प्रसाद यादव (भाजपा)



अक्टूबर 2005: मुरलीधर मंडल (जदयू)



फरवरी 2005: मुरलीधर मंडल (स्वतंत्र)



2000: आनंदी प्रसाद यादव (भाजपा)



1995: रामेश्वर यादव (कांग्रेस)



1990: मोहम्मद अजीमुद्दीन (जनता दल)



1985: रामेश्वर यादव (कांग्रेस)





1980: शीतल प्रसाद गुप्ता (कांग्रेस)



1977: मो अज़ीमुद्दीन (स्वतंत्र)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156099

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com