search

नेपाल के काठमांडू–वीरगंज रोड पर भीषण हादसा: टैक्सी पलटने से 6 लोगों की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

deltin33 2026-1-5 09:26:18 views 1025
  

सड़क दुर्घटना में 6 की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूच)। भारत-नेपाल सीमा से दूर नेपाल की राजधानी काठमांडू से वीरगंज की ओर आ रही एक टाटा सूमो यात्री टैक्सी रविवार देर संध्या भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

मकवानपुर जिले के भीमफेदी क्षेत्र में हुए इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमफेदी–कुलेखानी–काठमांडू सड़क खंड पर एन1जे 1778 नंबर की टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल हेटौंडा अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान छह की मौत

हेटौंडा अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं, जबकि दो शवों की पहचान अब तक पूरी तरह नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है—

  • रजनीश कुमार (42 वर्ष), निवासी पटना, बिहार (भारत)
  • सबिता लम्साल (40 वर्ष), निवासी हेटौंडा-4, कमलडांडा, मकवानपुर
  • निखिल अग्रवाल (29 वर्ष), निवासी हेटौंडा-2, कांतिराजपथ
  • अरविंद कुमार (50 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार (भारत)
  • 36 वर्षीय अज्ञात पुरुष, नाम व उपनाम ज्ञात नहीं
  • 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष, नाम व उपनाम की पुष्टि शेष

गंभीर घायलों को किया गया रेफर

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल टाटा सूमो चालक गणेश थापा (45 वर्ष), निवासी हेटौंडा-4 कर्रा चौक, की हालत बिगड़ने पर रविवार रात उन्हें ओल्ड मेडिकल कॉलेज, भरतपुर (चितवन) रेफर कर दिया गया।

इसके अलावा, मृतका सबिता लम्साल के 12 वर्षीय पुत्र की हालत भी नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी बेहतर इलाज के लिए भरतपुर, चितवन भेजा गया है।
अन्य घायल

पुलिस के अनुसार, रिचा चौधरी (21 वर्ष), निवासी चंद्रपुर-2, रौतहट, के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों का इलाज हेटौंडा अस्पताल में जारी है और सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम नजर बनाए हुए है।
पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475312