search

दुबई में बैठे चाचा ससुर बनकर ग्वालियर की महिला से 7 लाख की ठगी, बेटे के इलाज के लिए जोड़ी थी रकम

Chikheang 2026-1-5 14:56:51 views 670
  

साइबर ठग ने फोन कर की ठगी। (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। शातिर ठग ने महिला के चचिया ससुर बनकर फोन किया और बेटे के इलाज के लिए जोड़े गए सात लाख रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को दुबई एंबेसी में फंसा होना बताया और झांसे में लेकर महिला के खाते से रकम निकलवा ली।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर जनकगंज थाने में ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जनकगंज क्षेत्र निवासी रानी (परिवर्तित नाम) के पति युगांडा में नौकरी करते हैं। महिला अपने बीमार बेटे के साथ ग्वालियर में रहती है और उसके इलाज के लिए सात लाख रुपये जमा कर रखे थे।
दुबई एंबेसी में फंसे होने का बनाया बहाना

महिला के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने चचिया ससुर की आवाज में बात करते हुए कहा कि वह दुबई में है और वीजा अवधि खत्म होने के कारण एंबेसी में फंसा हुआ है। ठग ने बताया कि जुर्माना लगने से उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर की युवती की गेस्टहाउस में संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव, कोचिंग के लिए घर से निकली और पहुंची थी वृंदावन

उसने भरोसा दिलाया कि वह महिला के खाते में 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर करेगा और तब तक जुर्माना भरने के लिए सात लाख रुपये जमा करने को कहा। इसके लिए एक लिंक भेजी गई। महिला बातों में आ गई और लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके खाते से सात लाख रुपये निकल गए।
साइबर हेल्पलाइन पर दी सूचना, खाता कराया फ्रीज

ठगी का एहसास होते ही महिला ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बैंक खाता फ्रीज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167318