search
 Forgot password?
 Register now
search

नई Mahindra Bolero चार वेरिएंट में हुई लॉन्च, किसे खरीदने में कितना होगा फायदा?

deltin33 2025-10-8 00:36:39 views 1244
  नई Mahindra Bolero की वेरिएंट वाइज कीमत और फीचर्स।





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्र ने अपनी पॉपुलर SUV, Mahindra Bolero का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस नए मॉडल में कुछ हल्क बदलाव किए गए हैं, जो इसकी एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स को अपडेट करते हैं। इसे चार वेरिएंट B4, B6, B6 (O), और B8 में लेकर आगा गया है। हम यहां पर आपको नई महिंद्रा बोलेरो के सभी वेरिएंट के बारे में विस्तार में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


2025 Mahindra Bolero के स्पेसिफिकेशन

B6 (O)



B8

    महिंद्रा बोलेरो के स्पेसिफिकेशन
   
  
    स्पेसिफिकेशन  डिस्क्रिप्शन B4 B6   
   
   
   इंजन
   प्रकार
   mHawk75 1493 cc BSVI
   
   
   पावर  
   55.9 kW
   
   
   टॉर्क
   210 Nm
   
   
   सस्पेंशन
   सामने
   IFS कॉइल स्प्रिंग
   
   
   पीछे
   Rigid Leaf Spring
   
   
   ब्रेक
   सामने
   डिस्क
   
   
   पीछे
   ड्रम
   
   
   आयाम
   L X W X H (mm में)
   3995 x 1745 x 1880
   
   
   व्हील बेस (mm में)
   2680
   
   
   सीटिंग क्षमता
   7 सीटें (5+2 कॉन्फ़िगरेशन)
   
   
   पहिए और टायर
   215/75 R15
   
   
   फ्यूल
   प्रकार
   डीजल
   
   
   टैंक क्षमता
   60 L
   

नई महिंद्रा बोलेरो में पहले की तरह ही इंजन दिया गया है। इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 76 hp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।


2025 Mahindra Bolero: वेरिएंट और कीमत
1. Mahindra Bolero B4

महिंद्रा बोलेरो B4 की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। इसमें नया ग्रिल, Stealth Black नया कलर, बेहतर सीट आराम, राइडफ्लो टेक, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), दो एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, इंजन स्टार्ट-स्टॉप (माइक्रो-हाइब्रिड), डिजिटल क्लस्टर और फोल्डेबल थर्ड रो सीटिंग दी गई है।



  
2. Mahindra Bolero B6

महिंद्रा बोलेरो B6 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये है। इसमें B4 वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, डीप सिल्वर व्हील कैप्स, 17.8 cm टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग पोर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और डोर ट्रिम्स पर बोतल होल्डर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।



  
3. Mahindra Bolero B6 (O)

महिंद्रा बोलेरो B6 (O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.09 लाख रुपये है। इसमें B6 वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही रियर वॉशर और वाइपर, कॉर्नरिंग लाइट्स, ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम और फॉग लैम्प्स दिए गए हैं।



  
4. Mahindra Bolero B8

महिंद्रा बोलेरो B8 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। इसमें B6 (O) वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, स्टैटिक बेंडिंग हेडलाइट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com