search

मुरथल फ्लाईओवर पर माता सुदीक्षा महाराज की गाड़ी को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दिल्ली से पानीपत आ रही थीं

cy520520 2026-1-5 22:56:37 views 704
  

आध्यात्मिक प्रमुख माता सुदीक्षा महाराज की फाइल फोटो।  



संवाद सहयोगी, राई। मुरथल फ्लाईओवर पर एक जनवरी की रात को संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख माता सुदीक्षा महाराज की गाड़ी में काले रंग की स्कॉर्पियो एन से जानबूझकर टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जबकि मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में गाड़ी साफ तौर से टक्कर मारती दिख रही है। पुलिस ने गाड़ी किसकी है पता लगा लिया है।
मुरथल फ्लाईओवर पर हुई घटना

कर्नल हरविंद्र सिंह गुलेरिया (सेवानिवृत्त) ने बताया कि वह संत निरंकारी मंडल में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं। एक जनवरी की रात करीब 9:45 बजे माता सुदीक्षा महाराज के साथ दिल्ली से भक्ति निवास समालखा, पानीपत की ओर रवाना हुए थे। जब उनका काफिला रात करीब 10:13 बजे मुरथल फ्लाईओवर से पानीपत की ओर उतर रहा था, तभी पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी ने माता सुदीक्षा की गाड़ी को बाईं ओर से टक्कर मार दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात चालक ने जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की नीयत से टक्कर मारी। इस टक्कर से वाहन के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के अंदर बैठी माता सुदीक्षा महाराज को भी जोर का झटका लगा, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। मुरथल थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें गाड़ी साफ टक्कर मारती दिख रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163861