search

ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचें, विदेश मंत्रालय ने वहां रह रहे भारतीयों को किया अलर्ट

LHC0088 2026-1-5 23:56:50 views 1254
  

ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचें भारतीय (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को अपने नागरिकों से ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है। ईरान में सरकार की आर्थिक नीतियों और महंगाई के विरोध में आंदोलन के मद्देनजर भारत ने यात्रा एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। ईरान में इस समय रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआइओ) को सावधानी बरतनी चाहिए और उन क्षेत्रों में नहीं जाना चाहिए जहां विरोध या प्रदर्शन हो रहे हैं।

समाचारों के साथ-साथ तेहरान में भारतीय दूतावास की वेबसाइट और इंटरनेट मीडिया हैंडल पर नजर रखनी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रेसिडेंट वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को भी सलाह दी है कि वे दूतावास में पंजीकरण करा लें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165795