search

रेल सेवाएं सुधरीं तो बिगड़ा उड़ानाें का संचालन, तेजस एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनाें के यात्रियों ने ली राहत की सांस

LHC0088 4 day(s) ago views 925
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले कई दिनों से लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन सोमवार को पटरी पर लौटा। तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं सोमवार को अधिक प्रभावित हो गईं। उड़ानें कई घंटों की देरी से रवाना हुईं।

तेजस एक्सप्रेस सोमवार सुबह 6:10 की जगह 6:32 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे 1:10 घंटा की देरी से नई दिल्ली पहुंची।वापसी में नई दिल्ली से तेजस केवल एक मिनट की ही देरी से छूटी। 20922 लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस रविवार को लखनऊ जंक्शन के स्थान पर मानकनगर स्टेशन से रात 8:05 बजे 1:55 घंटे की देरी से रवाना हुई।

इस ट्रेन के यात्री अपने आरंभिक स्टेशन की जानकारी के लिए परेशान होते रहे। सोमवार को सबसे अधिक 17:50 घंटा की देरी से गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रवाना हो सकी। इस ट्रेन को रविवार सुबह 8:15 बजे रवाना होना था। दरभंगा से ट्रेन के देरी से आने के कारण यह रात 1:20 बजे रवाना हो सकी। कई जिलों से यात्री गोमतीनगर स्टेशन पर सुबह ही पहुंच गए थे।

देर से आने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन नंबर व नामदेरी
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस3:10 घंटा
12430 एसी एक्सप्रेस1:45 घंटा
12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट1:09 घंटा
13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल2:00 घंटा
04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल3:40 घंटा
20104 आजमगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस10:42 घंटा
15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत17:50 घंटा
15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत18:23 घंटा


लेट लतीफी का शिकार उड़ानें
उड़ान संख्याकहां से कहांदेरी
आइएक्स-1026मुंबई-लखनऊ2:49 घंटा
एक्सवाइ-333रियाद-लखनऊ2:03 घंटा
क्यूपी-1524मुंबई-लखनऊ1:20 घंटा
आइएक्स-1058दिल्ली-लखनऊ1:11 घंटा
6ई-453हैदराबाद-लखनऊ3:16 घंटा
7ई-7482जयपुर-लखनऊ3:41 घंटा
6ई-6614दिल्ली-लखनऊ2:08 घंटा
7ई-7422इंदौर-लखनऊ3:10 घंटा
6ई-5088मुंबई-लखनऊ55 मिनट
आइएक्स-1027लखनऊ-मुंबई2:39 घंटा
एक्सवाइ-334लखनऊ-रियाद2:13 घंटा
क्यूपी-1526लखनऊ-मुंबई1:16 घंटा
आइएक्स-1617लखनऊ-पुणे1:19 घंटा
6ई-758लखनऊ-दिल्ली3:25 घंटा
6ई-7221लखनऊ-इंदौर3:37 घंटा
6ई-6615लखनऊ-दिल्ली2:25 घंटा
6ई-7027लखनऊ-जयपुर3:30 घंटा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147507

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com