search

पहलगाम आतंकी हमले का जम्मू-कश्मीर के विकास पर पड़ा असर, एम्स अवंतीपोरा व दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का काम अधूरा

Chikheang 2026-1-6 10:56:25 views 991
  

पहलगाम आतंकी हमले का जम्मू-कश्मीर के विकास पर पड़ा असर (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जम्मू। 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के कारण जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं पर असर पड़ा। सोमवार को मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एम्स अवंतीपोरा व दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट श्रमिकों की कमी के कारण विलंबित हुए, क्योंकि हमले के बाद भारी संख्या में मजदूर अपने घरों को लौट गए थे। इससे संबधित कंपनियों और ठेकेदारों को काम रोकना पड़ा।

वहीं प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने भी काम को बाधित किया। इससे कई परियोजनाओं का काम रुक गया।

उन्होंने पुष्टि की है कि अब स्थिति सामान्य है और सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167389