search

Video: चोरी करने के लिए घर में घुसा चोर एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा, वीडियो वायरल

Chikheang 6 day(s) ago views 123
  

कोटा में एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसे चोर को बाहर निकालती पुलिस। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर में चोरी करने घुसा एक चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन में बने छेद में अटक गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। 3 जनवरी को सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने सुभाष के घर में चोरी करने का प्लान बनाया। मगर, उनका दांव काम नहीं आया।
क्या है पूरा मामला?

दोनों चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के छेद से घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मगर, चोर उसी छेद में फंस गया। 4 जनवरी की रात को जब सुभाष वापस लौटे, तो किचन की खिड़की पर इंसान को लटका देखकर हैरान रह गए। सुभाष ने फौरन शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय लोग मौके पर जुटे तो देखा चोर एग्जॉस्ट के फैन में फंसा हुआ था। वहीं, भीड़ देखकर चोर का साथी मौके से भाग खड़ा हुआ।


राजस्थान | कोटा में एक परिवार खाटू श्याम जी दर्शन करने गया। पीछे से चोर घर में घुस गए। एक चोर एग्जॉस्ट के छेद में फंसा रह गया। परिवार लौटा, पुलिस बुलाई, तब जाकर चोर को एग्जॉस्ट छेद से निकाला गया। आरोपी पवन एक पुलिसकर्मी की कार चलाता है। pic.twitter.com/qpjB4tCsss— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 6, 2026

पुलिस ने निकाला बाहर

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गई। काफी देर की मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।

कोटा पुलिस के अनुसार, चोर जिस कार से चोरी करने आए थे, उसपर पुलिस का स्टीकर लगा था। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। वहीं, चोर के साथी की तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150428

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com