search

UPSSSC ANM Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकते हैं एएनएम मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा 11 जनवरी को

LHC0088 Yesterday 11:56 views 862
  

up anm admit card 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। यूपीएसएसएससी द्वारा UP ANM Admit Card ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन या डाक इत्यादि के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
परीक्षा 11 जनवरी को होगी आयोजित

यूपीएसएसएससी की ओर से भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी। एग्जाम राज्य के तीन जनपदों- बरेली, लखनऊ व झांसी में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

  • यूपी एएनएम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर व वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
  

सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एग्जाम के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड करके परीक्षा शहर की डिटेल हासिल कर सकते हैं और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर आपको उसे पृथक से डाउनलोड करना होगा। एग्जाम के दिन सेंटर पर अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 5272 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से महिला स्वास्थ्यकर्ता (सामान्य चयन) के लिए 4892 पद और महिला स्वास्थ्यकर्ता (विशेष चयन) के लिए 380 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UP Police Bharti 2025: यूपी सरकार की सौगात, पुलिस भर्ती के लिए सभी वर्गों को मिली ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146408

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com