search

पश्चिम चंपारण में वाशिंग मशीन के लिए पत्नी का कत्ल! पति और ससुराल वाले फरार; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

cy520520 2026-1-6 12:26:46 views 999
  

अफसाना खातून की संदिग्ध मौत। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड तीन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

मृतका की पहचान अफसाना खातून (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी जून 2024 में पोखरिया गांव निवासी मंसफ अंसारी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में वाशिंग मशीन और 1 लाख रुपये की मांग को लेकर अफसाना को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

सोमवार की रात पति मंसफ अंसारी ने अफसाना का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति समेत ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

अपर थानाप्रभारी मिथिलेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के गले पर मिले निशान समेत सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163766