search

टाटा ग्रुप को साइबर अटैक का झटका! Tata Motors PV के शेयर 4% टूटे; जगुआर लैंडरोवर से जुड़ा है मामला

deltin33 3 day(s) ago views 594
  



नई दिल्ली| एक साइबर अटैक ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) के प्रीमियम कारोबार की रफ्तार रोक दी है। नतीजा यह हुआ कि मंगलवार यानी 6 जनवरी को टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल (TMPV Share Price) के शेयर 4% से ज्यादा गिर गए। कंपनी ने जैसे ही Q3 FY26 के लिए जगुआर लैंड रोवर (JLR) के बिक्री आंकड़े जारी किए, बाजार ने तुरंत नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। शेयर गिरकर करीब 360 रुपए के आसपास कारोबार करने लगा। यह लगातार पांच सत्रों की तेजी के बाद आई तेज गिरावट थी।
TMPV के शेयरों का हाल क्या है?

TMPV के शेयर मंगलवार को 371.50 रुपए के लेवल पर ओपन हुए और कुछ देर बाद ही शेयर 360 रुपए के लो लेवल पर चले गए। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 2 बजे के बाद इसमें रिकवरी देखने को मिली और खबर लिखे जाने तक 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 268.75 रुपए पर कारोबार करने लगे।

वहीं बीते 5 दिनों में शेयर 2% चढ़ा था। एक महीने में 6% की बढ़त दिखी। लेकिन 6 महीनों में करीब 12% की गिरावट दर्ज हो चुकी है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को NSE पर स्पेशल प्री-ओपन सेशन के बाद शेयर ₹400 पर लिस्ट हुआ था, जो पिछले क्लोजिंग से करीब 39.5% नीचे था।

यह भी पढ़ें- Bharat Coking Coal IPO GMP: प्राइस बैंड आते ही GMP 58.70% तक गिरा, इस डेट से मिलेगा पैसा लगाने का मौका
JLR के Q3 आंकड़े क्या कहते हैं?

Q3 FY26 में JLR की होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 43.3% गिरकर 59,200 यूनिट रह गई। तिमाही आधार पर भी इसमें 10.6% की गिरावट दर्ज हुई। लगभग हर बड़े बाजार में गिरावट दिखी।

  • नॉर्थ अमेरिका: 64.4% गिरावट
  • यूरोप: 47.6%
  • चीन: 46%
  • ओवरसीज मार्केट: 50.4%
  • यूके: 0.9%
  • मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अमेरिका (MENA): 8.5%


कंपनी ने बताया कि रेंज रोवर (Range Rover), रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) और डिफेंडर (Defender) जैसे प्रीमियम मॉडल्स का हिस्सा कुल होलसेल में 74.3% रहा। हालांकि, वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक कुल होलसेल 26.6% घटकर 2,12,600 यूनिट रह गई है।
रिटेल बिक्री में दबाव और गिरावट की बड़ी वजहें

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिटेल बिक्री 25% YoY और 6.7% QoQ गिरकर 79,600 यूनिट रही। कंपनी के मुताबिक, भीषण साइबर अटैक के बाद उत्पादन नवंबर के मध्य में जाकर सामान्य हो पाया। इसके बाद गाड़ियों को दुनियाभर में भेजने में भी समय लगा। इसके अलावा, पुराने जगुआर मॉडल्स को धीरे-धीरे बंद करना और अमेरिका में बढ़े टैरिफ ने भी बिक्री पर दबाव डाला। कंपनी ने साफ किया कि ये प्रोविजनल आंकड़े हैं। ऑडिटेड नतीजे फरवरी 2026 में जारी होंगे।

“शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459174

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com