search

Mahindra XUV 7XO vs XUV700: पुरानी के मुकाबले कितनी बदली नई 7XO, क्या बदला और क्या हुआ बेहतर?

LHC0088 5 day(s) ago views 302
  

Mahindra XUV 7XO vs XUV700



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 को अब Mahindra XUV 7XO के रूप में लॉन्च किया है। यह केवल फेसलिफ्ट नहीं है, बल्कि इसे नए नाम और ज्यादा प्रीमियम अप्रोच के साथ लेकर आया गया है। XUV700 को पहले से ही अपने सेहमेंट में परफॉर्मेंस और फीचर्स के रूप में जानी जाती थी। अब XUV 7XO को उसी मजबूत बेस पर और ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, हाई-टेक इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। हम यहां पर आपको विस्तार में बता रहे हैं कि पुरानी XUV700 की तुलना में नई XUV 7XO में क्या नए बदलाव (Mahindra XUV 7XO VS XUV700) किए गए हैं?
Mahindra XUV 7XO vs XUV700: डिजाइन

    पॉइंट Mahindra XUV 7XO (नई) Mahindra XUV700 (पुरानी)
   
   
   पोजिशनिंग
   XUV700 का रिप्लेसमेंट
   पहले से मौजूद मॉडल
   
   
   डिजाइन लैंग्वेज
   ज्यादा बोल्ड और अपराइट
   कर्वी और सॉफ्ट
   
   
   फ्रंट ग्रिल
   नई, ज्यादा चौड़ी ग्रिल
   स्टैंडर्ड ग्रिल
   
   
   DRLs
   सिंगल-पीस LED DRLs (ऊपर की ओर)
   स्प्लिट LED DRLs
   
   
   हेडलैंप
   ड्यूल-पॉड LED प्रोजेक्टर
   LED रिफ्लेक्टर
   
   
   फॉग लैम्प
   पिक्सल-स्टाइल LED
   रेगुलर LED
   
   
   अलॉय व्हील्स
   नया डिजाइन, 18-इंच तक
   पुराने डिजाइन
   
   
   डोर हैंडल
   फ्लश टाइप
   फ्लश टाइप
   
   
   रियर टेललैंप
   पिक्सल-स्टाइल LED
   रेगुलर LED
   
   
   बैजिंग
   सेंटर में XUV 7XO
   राइट साइड XUV700
   
   
   डैशबोर्ड
   पूरी तरह नया और लेयर्ड
   पुराना डिजाइन
   
   
   इंफोटेनमेंट
   12.3-इंच टचस्क्रीन
   10.25-इंच टचस्क्रीन
   
   
   स्क्रीन सेटअप
   
ट्रिपल स्क्रीन
(ड्राइवर + इंफोटेनमेंट + को-ड्राइवर)
   ड्यूल स्क्रीन
   
   
   स्टीयरिंग व्हील
   नया टू-स्पोक, फ्लैट-बॉटम
   चंकी स्टीयरिंग
   
   
   इंटीरियर थीम
   टैन और बेज ड्यूल-टोन
   डार्क थीम
   
   
   ऑडियो सिस्टम
   16-स्पीकर Harman Kardon
   प्रीमियम सिस्टम
   
   
   सीट फीचर्स
   
पावर्ड को-ड्राइवर सीट
वेंटिलेटेड रियर सीट्स
   वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
   
   
   कैमरा
   540-डिग्री कैमरा
   360-डिग्री कैमरा
   
   
   HUD
   मिलता है
   नहीं मिलता
   
   
   एयरबैग्स
   7 (6 स्टैंडर्ड)
   7
   
   
   ADAS
   लेवल-2 ADAS
   लेवल-2 ADAS
   
   
   इंजन ऑप्शन
   XUV700 जैसे ही
   वही इंजन
   

1. फ्रंट डिजाइन: XUV 7XO का फ्रंट डिजाइन सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। जहां XUV700 का लुक थोड़ा कर्वी और सॉफ्ट था, वहीं नया मॉडल ज्यादा बोल्ड और अपराइट स्टांस के साथ आता है। इसमें नई और चौड़ी दिखने वाली ग्रिल दी गई है। सिंगल-पीस LED DRLs, जो बोनट लाइन के पास ऊपर की ओर लगाई गई हैं। नए ड्यूल-पॉड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और पिक्सल-स्टाइल LED फॉग लैम्प दिया गया है। शार्प कट्स वाला ज्यादा अग्रेसिव बंपर और फॉक्स स्किड प्लेट भी दिया गया है। कुल मिलाकर, XUV 7XO का फ्रंट पहले से ज्यादा प्रीमियम और दमदार लगता है।

  

2. साइड प्रोफाइल: XUV 7XO के साइड प्रोफाइल में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कुछ जरूरी अपडेट्स जरूर मिलते हैं। इसमें नए डिजाइन के 18-इंच तक के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए है, जो क्लीन और मॉडर्न लुक देने का काम करते हैं। साथ ही मजबूत कैरेक्टर लाइन्स और ऊंचा स्टांस दिया गया है। ये सभी मिलकर SUV को सड़क पर शानदार प्रेजेंस लुक देने का काम करते हैं।

  

3. रियर प्रोफायल: XUV 7XO के पीछे की तरफ हल्के, लेकिन स्मार्ट बदलाव किए गए हैं। रियर में नया LED टेललैंप दिया गया है, जिसमें पिक्सल-स्टाइल लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो देखने में काफी शानदार लगते हैं। इसके सेंटर में बड़ा XUV 7XO बैज भी दिया गया है। इसके पीछे के बंपर को अपडेट किया गया है, जो XUV700 के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन लगता है। इसमें रूफ स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना पहले जैसा ही दिया गया है। डिजाइन के मामले में XUV 7XO, XUV700 से ज्यादा फ्रेश और फ्यूचरिस्टिक लगती है।

  
Mahindra XUV 7XO vs XUV700: इंटीरियर

  • इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलता है। इसके केबिन को पूरी तरह से बदल दिया गया है। XUV 7XO का केबिन XUV700 से एक लेवल ऊपर है। इसमें नया लेयर्ड और क्लीन डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है।  
  • इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और को-ड्राइवर के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन है। यह स्क्रीन अब हर नई कार में देखने के लिए मिल रहा है, जिसकी वजह से इसमें भी मिलना लाजमी है। इस बड़ी स्क्रीन का फायदा ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों को मिलेगा। वहीं, XUV700 में 10.25-इंच की स्क्रीन और पैसेंजर के लिए कोई अलग डिस्प्ले नहीं था।
  • इसमें नया टू-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, सॉफ्ट-टच मटीरियल्स, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला सेंटर कंसोल, ड्यूल-टोन टैन और बेज इंटीरियर थीम दिया गया है। हालांकि, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन हटाना कुछ यूजर्स को मिस हो सकता है।
  
Mahindra XUV 7XO vs XUV700: फीचर्स

फीचर्स के मामले में XUV700 से XUV 7XO बहुत आगे निकल जाती है। XUV700 के मुकाबले 7XO नए फीचर्स दिए गए हैं।

  • ट्रिपल स्क्रीन लेआउट
  • 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम
  • पावर्ड को-ड्राइवर सीट (Boss Mode के साथ)
  • रियर वायरलेस फोन चार्जर
  • BYOD (Bring Your Own Device) सपोर्ट
  • वेंटिलेटेड रियर सीट्स
  • 540-डिग्री कैमरा (पहले 360-डिग्री)
  • हेड-अप डिस्प्ले
  
पहले मिलने वाले फीचर्स बरकरार

  • पावर्ड ड्राइवर सीट
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • वायरलेस चार्जर
  • ऑटोमैटिक हेडलैंप्स

सेफ्टी फीचर्स

  • 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड)
  • ESC
  • EBD के साथ ABS
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • ISOFIX माउंट्स
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स
  • लेवल-2 ADAS (एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, AEB आदि)

Mahindra XUV 7XO vs XUV700: इंजन

    फीचर 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 2.2-लीटर डीजल
   
   
   इंजन
   2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल
   2.2-लीटर डीजल
   
   
   ट्रांसमिशन
   
   

         
  • 6-स्पीड मैनुअल
         
  • 6-स्पीड ऑटोमैटिक
       

   
   

         
  • 6-स्पीड मैनुअल
         
  • 6-स्पीड ऑटोमैटिक
       

   
   
   पावर
   200 PS
   185 PS  
   
   
   टॉर्क
   380 Nm
   450 Nm  
   
   
   ड्राइवट्रेन
   फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)
   
   

         
  • फ्रंट-व्हील ड्राइव
         
  • ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)
       

   

इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। XUV 7XO में वही पावरट्रेन मिलते हैं, जो XUV700 में थे। यानी परफॉर्मेंस के मामले में आपको पहले जैसा ही भरोसेमंद अनुभव मिलेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148036

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com