search

बेंगलुरु की इमारतों पर लटकती है इस वायरल महिला की तस्वीर, पहचान ढूंढने में लग गया सोशल मीडिया मगर...

deltin33 2026-1-6 17:26:47 views 574
  

यह पोस्ट बेंगलुरु में रहने वाली एक मराठी महिला ने की है



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु और उससे बाहर के इलाकों में कंस्ट्रक्शन साइट पर एक महिला की तस्वीर लटकी हुई दिखाई देती है। भले ही अभी तक किसी ने इस पर ध्यान न दिया हो, लेकिन एक यूजर की पोस्ट के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह पोस्ट बेंगलुरु में रहने वाली एक मराठी महिला ने की है।

यूजर ने बताया कि जब भी वह राज्य में कहीं यात्रा करती थी, तो उसे साड़ी पहने एक महिला की तस्वीर दिखाई पड़ती थी। उसकी आंखों में काजल लगा हुआ होता था और यह तस्वीर इमारतों से लटकी रहती थी। यूजर ने इस पोस्टर में दिख रही महिला की पहचान पता करने की कोशिश की, लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ।
पोस्ट पर आने लगे कमेंट

इसके बाद उनसे इसके बारे में सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। यूजर ने लिखा, \“मुझे यह महिला कर्नाटक में, बेंगलुरु के बाहर, जहाँ भी कंस्ट्रक्शन हो रहा है, हर जगह दिखती है। मैंने इसके बारे में जानने के लिए गूगल लेंस का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई डिटेल नहीं मिली। यह कौन है?\“


I see this woman everywhere in Karnataka outside bangalore where there’s a construction happening. I tried google lens to check for discussions but can’t find any details. Who is she? pic.twitter.com/RAgMDXXJMt — unc unitechy (@unitechy) January 5, 2026


5 जनवरी को की गई यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। इसे अब तक 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, \“यह कंस्ट्रक्शन साइट के लिए नजरबट्टू है।\“ वहीं दूसरे ने लिखा कि इसे कंस्ट्रक्शन साइट्स पर बुरी नजर से बचाने के लिए लटकाया जाता है।

एक अन्य यूजर ने एआई की मदद से महिला का पता लगाने का दावा किया। एआई ने महिला की पहचान कर्नाटक की यूट्यूबर निहारिका राव के रूप में की। दावा है कि 2023 के एक वायरल वीडियो क्लिप में उनके हैरान करने वाले एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर एक मीम बन गए और तब से लोग इस तस्वीर को बुरी नज़र से बचाने के लिए \“दृष्टि गोम्बे\“ ताबीज की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु का भारी ट्रैफिक और 75 रिजेक्शन के बाद खड़ा हुआ था रैपिडो, OLA-Uber से ऐसे छीनी नंबर 1 की बादशाहत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476148