search

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, 14 सालों से फरार दो हार्डकोर माओवादी को किया गिरफ्तार

cy520520 2026-1-6 22:26:38 views 1250
  

सांकेतिक तस्वीर



संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिला के वांछित माओवादी रामप्रवेश बैठा एवं सुरेश सहनी को गिरफ्तार किया है। रामप्रवेश बैठा के विरुद्ध पटना, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी, डकैती सहित 23 नक्सल केस दर्ज हैं।

वहीं सुरेश सहनी उर्फ के विरुद्ध पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर एवं सारण जिला के कई थानों में हत्या सहित 16 नक्सल केस दर्ज हैं। इन दोनों को पूर्वी चंपारण और शिवहर जिले से गिरफ्तार किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञिप्ति में इनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि मीनापुर (मुजफ्फरपुर) थाना में 2012 में दर्ज आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट में कौड़ियां थाना मधुबन जिला पूर्वी चंपारण निवासी रामप्रवेश बैठा उर्फ सतीश जी उर्फ राकेश जी और शिवहर के करारिया थाना श्यामपुर भटहा निवासी सुरेश सहनी उर्फ पगला सुरेश वांछित थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए ये दोनों लगातार ठिकाना बदल रहे थे।

जिला पुलिस की विफलता के बाद एसटीएफ की टीम इन दोनों के पीछे लगी थी। इसी में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पूर्वी चंपारण के मधुवन थाना क्षेत्र से छापामारी कर रामप्रवेश बैठा को पकड़ा गया। वहीं शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सुरेश सहनी को पकड़ा गया।

इस दौरान दोनों भागने की भी कोशिश की थी, लेकिन मजबूत घेराबंदी के कारण भाग नहीं सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इन दोनों ने आपराधिक गिरोह व माओवादी संगठन से जुड़े कई बदमाशों व माओवादियों के बारे में जानकारी दी है। निशानदेही पर विशेष टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।  

यह भी पढ़ें- \“देश के दुश्मनों की कब्र खोदकर दम लेंगे मोदी-शाह\“, गिरिराज ने JNU को बताया \“टुकड़े-टुकड़े\“ गैंग का अड्डा

यह भी पढ़ें- 100 साल तक सात फेरों का साथ, गया में दंपती ने एक साथ त्यागा देह; एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162954