search

Weather Update: शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, कोहरा ने लगाए ब्रेक; कान्हा की नगरी में कड़ाके की ठंड

Chikheang 2026-1-7 06:56:29 views 827
  

मथुरा में कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, मथुरा। सर्दी रोज अपने तेवर दिखा रही है। सोमवार को कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार को भी मौसम के तेवर तीखे रहे। सोमवार देर रात कोहरे की चादर फैली तो सुबह सड़क पर दृश्यता शून्य हो गई। दोपहर 10 तक बजे तक चार कदम भी सड़क पर दिखना मुश्किल हो गया। 12 बजे मौसम तो खुला, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। घने कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली हाईवे पर वाहनों के पहिए एक तरह से थम से गए।

बुधवार सुबह शीतलहर चलने से लोग सुबह की सैर के लिए कम ही निकले। वहीं कोहरा ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रखी।
अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मंगलवार को सुबह से ही मौसम में काफी ठंड रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने के साथ ही गलन बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक ठंड के कारण घर से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। कोहरा दोपहर बाद छंट तो गया, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

शीतलहर चली तो हाड़ कांप गए। ठंड और कोहरे का असर सड़क पर यातायात पर पड़ा। यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा होने के कारण जहां-तहां वाहन रुक गए। कई चालकों ने अपने वाहनों को टोल प्लाजा के पास ही खड़ा कर लिया तो कुछ फूड प्लाजा पर रुक गए। दोपहर में मौसम साफ होने के बाद ही वाहन आगे बढ़ सके।

दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा, सड़क पर थम गए वाहनों के पहिए


इधर, दिल्ली-आगरा हाईवे पर भी यही हाल रहा। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। डैंपियर नगर निवासी सुरेश शर्मा कहते हैं कि तीन दिन से ठंड अधिक बढ़ी है। सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को तो ठंड काफी रही। घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से हीटर के आगे बैठकर ठंड से लड़ने का प्रयास करते रहे।

सौंख अड्डा पर चाय की दुकान पर चाय के इंतजार में जमे स्टेशन रोड निवासी संजय दिवाकर कहत हैं कि ठंड से बचने के चक्कर में पांच घंटे में चार चाय पी ली, लेकिन ठंड नहीं जाती। जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं, इसलिए घर से निकलना मुश्किल हो गया। वराना ऐसी ठंड में कौन निकलना चाहेगा।
बच्चों पर खास ध्यान देने की जरूरत

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आशीष गोपाल ने बताया कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सेहत के प्रति खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बच्चों को दिन भर गर्म कपड़े पहनाकर रखें। हो सके तो उन्हें घर से बाहर न निकलने दें। घर में भी तापमान ठीक रखने को हीटर का उपयोग करें। बुजुर्गों के लिए सुबह टहलना घातक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में फ‍िर बदलेगा मौसम, लखनऊ समेत 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

यह भी पढ़ें- UP Weather Updates: यूपी में भीषण ठंड, कानपुर में शीत दिवस, दो दिन रहेगा सर्दी का सितम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166824