search

महिला सशक्तीकरण पर पंचायती राज विभाग ने जारी किया कैलेंडर, राजभर बोले- सशक्त महिलाएं ही विकास की ताकत

Chikheang 2026-1-7 07:56:43 views 1255
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को महिलाओं के सशक्तीकरण और ग्राम पंचायतों में उनकी सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष कैलेंडर जारी किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सशक्त महिलाएं ही विकास की ताकत हैं।  

मंत्री ने कहा कि गांवों को बदल रहीं महिला प्रधान केवल एक पहल नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूत नींव है। जब पंचायतों में महिलाएं सशक्त होंगी और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगी तभी गांवों का समग्र विकास हो सकेगा।

पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि कैलेंडर ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरक व मार्गदर्शक दस्तावेज है, जो महिला हितैषी सोच को व्यवहार में उतारने में सहायक होगा। कैलेंडर ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों के साथ ही विभाग के कार्यालयों में लगाया जाएगा, जिससे नागरिकों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हो सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167596