search

हापुड़ के बहादुरगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात, जंगल में महिला का नग्न शव मिला; हत्यारों ने चेहरा भी जलाया

LHC0088 2026-1-7 11:27:01 views 1189
  



जागरण संवाददाता, जागरण बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के लहडरा गांव में बुधवार की सुबह करीब 30 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लहडरा गांव के जंगल में कुछ किसान गन्ने की छलाई करने के लिए पहुंचे तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला का शव देख वहां अफरा तफरी मच गई। हत्या आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए महिला के चेहरे को जला दिया है।

इस घटना को देख लोगों में हड़कंप मच गया तथा चंद मिनट में ही भारी भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं लोगों में चर्चा है कि संभवत है महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पेयजल बना स्लो प्वॉइजन: लोग 500-1100 टीडीएस का पानी पीने को मजबूर; कैंसर व किडनी रोगों का बढ़ा खतरा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164529