यमुनानगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शहर की कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर करण नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने बाद में शादी से इन्कार कर दिया। किसी को शिकायत पर करने पर जान से मारने की धमकी दी।
शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी एक वर्ष से करण से जान पहचान है। वह अक्सर फोन पर बात करता था। बाद में उसने शादी का वादा किया। एक दिन मिलने के लिए बुलाया और संबंध बनाए।
इसके बाद वह अलग-अलग जगह पर बुलाता रहा। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। पांच जनवरी को आरोपित ने फिर से मिलने के लिए बुलाया और गलत काम किया। अब आरोपित ने शादी करने से साफ मना कर दिया है। |
|