search

बांका में सड़क हादसा, गश्ती के दौरान ट्रक ने पंजवारा दारोगा को कुचला; मौत

LHC0088 2026-1-8 09:26:49 views 1149
  

मृत दारोगा। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, बांका। जिले के पंजवारा थाना में पदस्थापित जेएसआई दारोगा पुरेंद्र कुमार सिंह की देर रात सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार–गुरुवार की रात लगभग एक बजे की है।

जानकारी के अनुसार दारोगा रात्रि गश्ती के दौरान पंजवारा स्थित संकटमोचन चौक के पास लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सन्हौला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद गश्ती दल के साथियों ने बताया कि संकटमोचन मंदिर के पास गश्ती वाहन खड़ा था। लघुशंका के लिए दारोगा सड़क पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया गया कि ट्रक सन्हौला की ओर गिट्टी लोड करने गोड्डा जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दारोगा पुरेंद्र कुमार सिंह पिछले नौ माह से पंजवारा थाना में पदस्थापित थे।

वे मूल रूप से मुंगेर जिले के संग्रामपुर के निवासी थे और वर्तमान में झारखंड के देवघर जिले में सपरिवार रहते थे। बताया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति मार्च 2027 में होने वाली थी।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस लाइन में उन्हें शोक सलामी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बगहा में ड्यूटी के दौरान थमीं सासें, दारोगा की हार्ट अटैक से मौत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164762