search

बिहार में जनगणना की आहट तेज: प्रमंडल से नगर निकाय तक पदाधिकारियों की नियुक्ति, डिजिटल प्रक्रिया होगी शुरू

Chikheang 4 day(s) ago views 232
  

Digital census Bihar: जनगणना कोषांग के प्रधान सचिव ने सभी संबंधितों को कराया अवगत। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar census update: बिहार में जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। राज्य भर में प्रमंडल, जिला, नगर निगम और नगर निकाय स्तर पर जनगणना से जुड़े पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त पदाधिकारी जनगणना कार्य के संचालन, निर्देशन और सहयोग से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करेंगे। साथ ही क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है।
दो चरणों में होगी जनगणना

  • पहला चरण इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक चलेगा, जिसमें घर सूचीकरण और आवास गणना की जाएगी।
  • दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा, जिसमें जनसंख्या गणना कराई जाएगी।


यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। डाटा संग्रह के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया पेपरलेस रहेगी। जनगणना के दौरान कुल 33 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी, जिनमें डिजिटल संसाधनों (इंटरनेट, कंप्यूटर) की उपलब्धता और जीवन स्तर से जुड़ी सूचनाएं शामिल होंगी।
कार्य से इनकार पर सख्त सजा

प्रधान सचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन पदाधिकारियों को जनगणना का कार्य सौंपा जाएगा, यदि वे इसे करने से इनकार करते हैं या कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं, तो उन पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही तीन वर्ष तक के कारावास का भी प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि नियुक्त पदाधिकारी आवश्यकता अनुसार सहायक पदाधिकारियों की नियुक्ति भी करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्मिक भी इस कार्य में सहयोग कर सकते हैं।
किस स्तर पर कौन होगा जनगणना अधिकारी

  • प्रमंडल स्तर: प्रमंडलीय आयुक्त — प्रमंडलीय जनगणना अधिकारी
  • जिला स्तर: जिलाधिकारी — प्रधान जनगणना अधिकारी
  • जिला स्तर: अपर समाहर्ता — जिला जनगणना अधिकारी
  • जिला स्तर: जिला योजना अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, डीईओ — अपर जिला जनगणना अधिकारी
  • अनुमंडल स्तर: एसडीओ, वरीय उप समाहर्ता — अनुमंडल जनगणना अधिकारी
  • प्रखंड स्तर: बीडीओ, सीओ — प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी
  • प्रखंड स्तर: प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी — अपर चार्ज जनगणना अधिकारी
  • नगर निगम: नगर आयुक्त — प्रधान जनगणना अधिकारी
  • नगर निगम: अपर/उप नगर आयुक्त — नगर जनगणना अधिकारी
  • नगर निकाय: कार्यपालक पदाधिकारी — चार्ज जनगणना अधिकारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150452

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com