search

झारखंड में भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की होगी घोषणा, नामांकन की प्रक्रिया संपन्न

LHC0088 2026-1-8 18:57:06 views 1210
  

रामगढ़ भाजपा जिला कार्याललय में पार्टी के जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन कार्य संपन्न हुआ।



राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों के नाम तय करने की प्रक्रिया गुरुवार से आरंभ हो गई। पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षकों ने जिलों में जाकर जिलाध्यक्ष प्रत्याशियों को नामांकन कराया। बता दें कि तीन महीने तक विचार-विमर्श के बाद तीन नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी।

इसमें से एक नाम तय कर प्रदेश को भेजा गया है। शुक्रवार को सभी जिलों में नए अध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बोकारो और पश्चिम सिंहभूम में नाम तय नहीं हो पाया है। इन दोनों जिलों में अलग से चुनाव की प्रक्रिया कराई जाएगी।

जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रतिनिधि के नाम भी तय किए जाएंगे। संगठन के निर्देश के बाद तय किए नाम ने ही नामांकन कराया है। इस वजह से सभी नाम निर्विरोध घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश में बनी चुनाव कमेटी के बाद इस बार पूरे चुनाव प्रक्रिया पर केंद्रीय नेतृत्व ने भी नजर रखी है। पूरी प्रक्रिया को प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के निर्देश पर चलाया गया।  
कुछ नए चेहरे आएंगे तो कुछ को मिलेगा दोबारा पद

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए जो नाम तय किए गए हैं, उनमें से कुछ जिलों में नए चेहरों को मौका मिलेगा। जबकि देवघर समेत तीन जिलों में पुराने अध्यक्ष को ही दोबारा पद दिया जाएगा। पार्टी जिलाध्यक्षों के चुनाव में आने वाले दिन में निकाय चुनाव में उनकी भूमिका का भी ध्यान रख रही है।
रामगढ़ में नामांकन का कार्य संपन्न

उधर रामगढ़ भाजपा जिला कार्यालय हथमारा, पोचरा में गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन कार्य संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश से जिला चुनाव अधिकारी सरोज सिंह, उषा पांडेय एवं बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी शामिल हुए।

प्रदेश के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष के दावेदारों द्वारा नॉमिनेशन फाइल किया गया। मौके पर सरोज सिंह ने बताया कि जो नॉमिनेशन फाइल हुए हैं, उसकी स्क्रूटनी के बाद शुक्रवार को जिलाध्यक्ष की घोषणा भाजपा जिला कार्यालय में कर दी जाएगी।

संगठन का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है। इसमें सभी का सहयोग होता है। जिलाध्यक्ष पार्टी का कार्यकर्ता ही होगा। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय उर्फ कुंटू बाबू, रणजीत सिन्हा, प्रो. संजय सिंह ,डा. संजय सिंह, राजू कुशवाहा, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, रंजन फौजी, महेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रसाद,संजीव कुमार बावला ,दिलीप सिंह, बलराम कुशवाहा, राजूरंजन,भीमसेन चौहान, संतोष सिंह, रूपा देवी,

धीरज साहू, ऋद्धि राज, दीनदयाल, कुश श्रीवास्तव, राजेश ठाकुर,शीतल सिंह, सुशांत पांडेय, लक्ष्मी देवी, जयकिशोर ठाकुर,ऋषिकेश सिंह,बबलू साहू, संतोष साहू,महेंद्र महतो, सरस्वती देवी, रीति श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, संजय साह, राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233