search

करनाल के नमस्ते चौक पर क्रेन ने बाइक सवार दंपति को कुचला, महिला की मौत

LHC0088 2026-1-8 20:26:40 views 1031
  

पक्का पुल पर माथा टेकने जा रहे बाइक सवार दंपति को क्रेन चालक ने मारी टक्कर, महिला की मौत।



जागरण संवाददाता, करनाल। जीटी रोड पर नमस्ते चौक के फ्लाईओवर पर क्रेन चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई और पति व पांच साल का बच्चा चोटिल हो गया। दंपति अपने बच्चे के साथ माथा टेकने के लिए पक्के पुल पर जा रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। क्रेन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उचानी निवासी पति रविंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी रजनी 29 वर्षीय के साथ पक्का पुल पर माथा टेकने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसके साथ उसका पांच साल का बच्चा भी था।

जब वह नमस्ते चौक के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने कहा कि बाइक रोको बेटे को बाथरूम कराना है। उसने सड़क किनारे बाइक को रोक दिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने बच्चे को बाथरूम कराया और बेटे को बाइक पर बैठा दिया।

जब उसकी पत्नी बाइक पर बैठी तो पीछे से एक क्रेन चालक ने टक्कर मार दी और उसकी पत्नी टायर नीचे आ गई। जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। जहां दो घंटे इलाज किया गया लेकिन उसकी पत्नी बच नहीं पाई। उसकी मौत हो गई।
आठ साल पहले हुई थी शादी

पति रविंद्र ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो गए हैं। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बच्चा घर था वह छोटे बेटे को लेकर पक्के पुल पर जा रहा था। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से भाग गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816