search

पहले जाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, अजमेर शरीफ ले जाकर मतांतरण की थी तैयारी, कट्टरपंथी रेहान का पुलिस ने बिगाड़ा खेल

deltin33 2026-1-8 20:26:49 views 1123
  

पुलि‍स की ग‍िरफ्त में आरोप‍ित रेहान



जागरण संवाददाता, बरेली। लव जिहाद के शिकारी ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद मतांतरण के लिए उसे अजमेर शरीफ लेकर जा रहा था। पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने किशोरी को मथुरा से बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित युवक फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म और मतांतरण की धाराएं भी जोड़ी गई है। पुलिस के मुताबिक, क्योलड़िया के एक गांव निवासी युवक जयपुर में रहकर प्लंबर का काम करता है। गांव में उसका आना जाना था।
दो साल से फेंक रहा था जाल

करीब दो साल पहले उसने हिंदू किशोरी पर जाल फेंकना शुरू किया। बहलाया-फुसलाया और बुधवार को उसे लेकर फरार हो गया। किशोरी घर पर दिखाई नहीं दी तो स्वजन ने तत्काल ही क्योलड़िया थाने में गुमशुदगी पंजीकृत कराई। आरोप लगाया कि गांव का ही रेहान अपने भाई की मदद से उनकी बेटी को भगाकर ले गया।

पुलिस ने जब किशोरी के मोबाइल की लोकेशन निकालानी चाही तो वह बंद मिला। उसकी आखिरी लोकेशन उसी के गांव की आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को फोन किया तो उसने बताया कि वह जयपुर में ही है। पुलिस ने उससे लोकेशन मांगी मगर उसने नहीं भेजी। इसके बाद पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन निकलवा ली।
मथुरा में मि‍ली लोकेशन

पता चला कि वह कासगंज में है। वहां से मथुरा की तरफ को बढ़ रही थी। पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरेली से 3:20 बजे जो ट्रेन चलती है वह इस समय मथुरा की ओर जाती है। पुलिस ने मथुरा जीआरपी से बात की और दोनों के फोटो भेजे तो जीआरपी ने किशोरी को बरामद कर लिया, लेकिन रेहान फरार हो गया।

इसके बाद लोकेशन के आधार पर क्योलड़िया पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर गुमशुदगी के मुकदमे को दुष्कर्म, पाक्सो और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के तहत तरमीम कर लिया।
मतांतरण के बाद करता निकाह, कट्टरपंथी है रेहान

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने कई बातें बताईं। उसने बताया कि वह कक्षा पांच तक पढ़ा है। पिछले पांच वर्षों से जयपुर में प्लंबर का काम करता है। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि वह आपराधिक और कट्टरपंथी प्रवृत्ति का है। आरोपित ने बताया कि किशोरी को उसने अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म के लिए आकर्षित किया।

तरह-तरह की कहानियां किस्से सुनाकर ब्रेनवाश किया। अपने धर्म के बारे में धीरे-धीरे सिखाया जब उसे लगा कि वह आकर्षित हो गई तो विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कहा कि अब वह उससे निकाह करेगा लेकिन उससे पहले मुस्लिम धर्म स्वीकार करना होगा।

ब्रेनवाश के बाद किशोरी भी तैयार हो गई और वह उसे अपने साथ लेकर अजमेर शरीफ जाने लगा। वहां पर चादर चढ़ाने के बाद उससे निकाह करने की योजना थी। पुलिस ने आरोपित को वहां पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  


आरोपित से पूछताछ और किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमें में मतांतरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपित रेहान को जेल भेज दिया गया है।

- वेद सिंह, इंस्पेक्टर क्योलड़िया।





यह भी पढ़ें- कोचिंग से घर नहीं लौटी मासूम, रात 9:30 बजे पिता के व्हाट्सएप पर आए उस मैसेज ने उड़ा दिए होश!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475830