search

Agra Weather Update: गलन से हाल बेहाल मथुरा में पड़े ओले, आगरा में लुढ़का पारा; धूप दे सकती है हल्की राहत

Chikheang Yesterday 09:56 views 623
  

Agra Weather Update: आगरा में गलन का दौर बरकरार है।  



जागरण संवाददाता, आगरा। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आगरा शीत लहर की चपेट में है। शुक्रवार सुबह शहर में घने कोहरे की चादर छाई रही। कोहरा, पानी की तरह टपकता रहा। गलन बढ़ने से कंपकंपी छूटती रही। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान इस स्तर पर आया है। वहीं मथुरा में सुबह कई क्षेत्रों में वर्षा हुई और मांट में ओले गिरे।  

मथुरा में शुक्रवार सुबह कोहरे के बीच बारिश होने लगी। ओले गिरने के बाद लोगों को गलन का अहसास होने लगा। वहीं आगरा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कुछ छंटा और सूरज की झलक दिखने लगी। दोपहर में धूप हल्की राहत दे सकती है लेकिन अभी गलन बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को कोहरा छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। शहर में गुरुवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। ताजमहल स्थित केंद्र पर दृश्यता 30 मीटर और एयरफोर्स स्टेशन पर 50 मीटर दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से वाहनों की गति पर तो ब्रेक लगा और सुबह पानी की तरह टपकते कोहरे की वजह से लाेग भीग भी गए।

धूप नहीं निकलने और शीत लहर चलने से गलन अधिक रही, जिससे शहरवासी ठिठुरते रहे। दोपहर एक बजे के बाद धूप जरूर निकली, लेकिन अधिकतम तापमान कम होने की वजह से बेअसर रही। शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने से गलन और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

सामान्य से अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार काे अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश के ठंडे शहरों में आगरा गुरुवार को 12वें स्थान पर रहा। सबसे अधिक ठंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सोनभद्र रहा।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि गुरुवार को बहुत घने कोहरे की वजह से कोल्ड डे (शीत दिवस) रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाओं, धूप नहीं निकलने या देर से निकलने की वजह से यह स्थिति हुई है। उत्तरी पंजाब पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 जनवरी तक कोहरे के प्रभाव में कमी आएगी। तापमान में वृद्धि होने पर ठंड से अल्पकालिक राहत मिलने की संभावना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149470

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com