search

Cold wave in Delhi: दिल्ली में पारा 4.6 डिग्री तक लुढ़का, NCR में अचानक हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड; जानिए मौसम का हाल

deltin33 Yesterday 10:01 views 73
Cold wave in Delhi: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार (9 जनवरी) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगो की और मुश्किलें बढ़ा दी। इससे ऑफिस जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है।  



IMD ने आज यानी शुक्रवार को राजधानी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। बारिश से दिल्ली और NCR के दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार होने की उम्मीद है। AQI अभी बहुत खराब बना हुआ है।



गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस मौसम का अब तक का तीसरा सबसे कम तापमान है। जबकि सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mamata-banerjee-takes-to-the-streets-after-ed-raids-i-pac-office-to-hold-protest-rally-in-kolkata-today-article-2335184.html]Mamata Banerjee Protest Rally: I-PAC कार्यालय पर ED की छापेमारी के बाद सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी, कोलकाता में आज करेंगी विरोध रैली
अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:24 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/west-bengal-governor-ananda-bose-received-a-bomb-threat-kolkata-police-are-on-high-alert-article-2335000.html]Ananda Bose Bomb Threat: बंगाल के राज्यपाल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर कोलकाता पुलिस
अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:44 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/over-loud-music-dispute-young-man-beaten-to-death-his-body-set-on-fire-accused-auto-driver-arrested-article-2334923.html]Meerut Murder News: तेज गाना बजाने के विवाद में युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या! फिर इंजन ऑयल डालकर शव को किया आग के हवाले, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:22 AM

IMD के अनुसार, पालम सबसे ठंडा स्टेशन रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रिज और आयानगर दोनों जगहों पर 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।



IMD के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मॉनिटरिंग स्टेशनों में, पालम में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है।



मौसम विभाग ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। IMD के अनुसार, गुरुवार सुबह सफदरजंग और पालम में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई थी। सफदरजंग में विजिबिलिटी 500 मीटर और पालम में 100 मीटर तक गिर गई थी। हालांकि सुबह करीब 8 बजे तक इसमें धीरे-धीरे सुधार हुआ।



दिल्ली में साल का पहला ठंडा दिन 6 जनवरी को दर्ज किया गया था। तब अधिकतम तापमान गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था, जो मौसमी औसत से 3.3 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था।



ये भी पढे़ं- US-Greenland Row: अब ग्रीनलैंड की पूरी जनता को खरीदने की तैयारी में ट्रंप, हर नागरिक को देंगे $10,000 से $100,000



राजधानी में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी थी। अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री कम था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459218

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com