search

जम्मू में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पंडित, ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत

Chikheang 2025-10-8 02:06:22 views 1281
  पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।





जागरण संवाददाता, जम्मू। दोमाना थाना क्षेत्र मुट्ठी कैंप में रह रहे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर की छत पर पंखे के हूक साथ लटका हुआ मिला। घटना के समय व्यक्ति का परिवार घर पर नहीं था और वह अकेले ही अपने घर पर मौजूद थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए दोमाना पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृत मिले व्यक्ति की पहचान रविंदर कुमार शर्मा मूल रूप से चिन्नौर का रहने वाला था और इन दिनों मुट्ठी कैंप में रह रहा था। एसएचओ दोमाना ने बताया कि रविंदर पंडित था। वह वहां किराये के कमरे में रह रहा था।



यह भी पढ़ें- लद्दाख में सेना की नई रणनीति, ड्रोन योद्धाओं के साथ दुश्मन को चुनौती देने की तैयारी

मंगलवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठी कैंप में रह रहे एक व्यक्ति का शव उसके घर पर फंदे से लटका हुआ है। हादसे के समय उसके घर पर कोई भी नहीं था।



परिवार के सदस्य जब घर लौटे तो उन्होंने रविंदर को फंदे के लटका हुआ पाया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से सबूतों को जुटाने के लिए एफएसएल कर्मियों को बुलाया। जीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत

बागे बाहु के बोरिया मोहल्ले से ड्रग ओवरडोज के कारण अचेत मिले 33 वर्षीय युवक की जीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बीते सोमवार को अभिशेख को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ताकि यह पता चल पाए कि उसने कौन सी दवा का अधिक मात्रा में सेवन किया है।



यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की कश्मीर साजिश का पर्दाफाश, TTP के पूर्व कमांडर एहसान ने किया खुलासा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244