cy520520 • 2025-10-8 02:06:32 • views 1272
जल्द मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं होंगी तय
राज्य ब्यूरो, पटना। चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद अब यह तय हो रहा कि एनडीए के दिग्गज किस तरह से चुनावी प्रचार को निकलेंगे। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाएं अगले तीन से चार दिनों के अंदर शुरू हो जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
फिलहाल सीट शेयरिंग को अंतिम निर्णय इंतजार किया जा रहा। सीट शेयरिंग का मामला तय होने के बाद प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं की तिथि विधिवत घोषित हो जाएंगी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर के तुरंत बाद नीतीश कुमार की चुनावी सभाएं आरंभ हो सकती हैं। ऐसी योजना है कि एक दिन में मुख्यमंत्री तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ एनडीए के कोई वरिष्ठ नेता को भी चुनावी सभाओं में जोड़ा जाएगा।
नीतीश कुमार नियमित रूप से हेलीकाप्टर से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा करेंगे। कई जगहों पर वह रोड शो भी कर सकते हैं। फिलहाल उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए योजना बन रही जहां पहले चरण में चुनाव है।
चुनावी सभाओं के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों में चुनाव केंद्रित सभाएं की हैं। उन्होंने हाल तक जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम किए हैं। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने जिन-जिन जगहों पर चुनावी सभाएं की थीं वहां दोबारा जाकर शिलान्यास व कार्यारंभ का कार्यक्रम किया है। |
|