search

शॉपिंग के लिए हो जाएं रेडी! Amazon की ग्रेट रिपब्लिक सेल जल्द होने वाली है शुरू; जानें ऑफर्स

cy520520 2026-1-9 14:56:57 views 1040
  

Amazon ने ग्रेट रिपब्लिक सेल की घोषणा की है।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Great Republic Day Sale 2026 जल्द ही भारत में शुरू होने वाली है, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अपकमिंग इवेंट के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब Amazon पर लाइव हो गई है, जिसमें आने वाले बैंक डिस्काउंट और डील्स के बारे में बताया गया है। कंपनी से उम्मीद है कि वह स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप, पीसी, गेमिंग कंसोल, स्मार्ट ग्लास, वॉशिंग मशीन, प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर और स्मार्ट होम अप्लायंसेज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमतों पर बेचेगी। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने भी हाल ही में अपने सेल की घोषणा की थी। फ्लिपकार्ट की Republic Day Sale 2026 जनवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी।
Amazon Great Republic Day Sale 2026 में 10 प्रतिशत तक बैंक डिस्काउंट मिलेगा

ई-कॉमर्स दिग्गज ने घोषणा की है कि उसकी Amazon Great Republic Day Sale 2026 जल्द ही भारत में शुरू होगी, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, अपकमिंग सेल इवेंट में SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, SBI कार्ड वाले ग्राहकों को EMI ट्रांजैक्शन पर भी उतनी ही छूट मिलेगी।

हालांकि, Amazon ने अभी तक अपनी Great Republic Day Sale 2026 की शुरू होने की सही तारीख और पीरियड का खुलासा नहीं किया है। सेल इवेंट के दौरान, कंपनी रोजाना \“8 pm डील्स\“, \“ट्रेंडिंग डील्स\“, \“ब्लॉकबस्टर डील्स\“, \“ब्लॉकबस्टर डील विद एक्सचेंज\“, और \“Top 100 डील्स\“ लिस्ट करेगी। इसमें \“प्राइस क्रैश स्टोर\“, \“फ्रीबी सेंट्रल\“, \“एक्सचेंज मेला\“, और \“सैंपल मेनिया\“ भी होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon कूपन भी डिस्काउंटेड कीमतों पर देगा।

  

Amazon ने सलाह दी है कि ग्राहक ट्रांजैक्शन शुरू करते समय फास्ट चेकआउट के लिए अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल अपनी प्रोफाइल में एड कर लें। इसके अलावा, कंपनी ने ये भी सजेस्ट किया है कि यूजर्स अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन एक्टिवेट करें और अपना डिलीवरी एड्रेस सेव या अपडेट करें। सेल इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। शायद तब कंपनी सेल डेट अनाउंस करे।

जैसा कि पहले बताया गया है, भारत में Amazon के मेन कंपीटीटर Flipkart ने हाल ही में घोषणा की है कि उसकी Republic Day Sale 2026 17 जनवरी को शुरू होगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पुष्टि की है कि वह Flipkart Black और Flipkart Plus सब्सक्राइबर को अपकमिंग सेल इवेंट का 24 घंटे पहले एक्सेस देगा। इसके अलावा, कंपनी HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और \“आसान EMI\“ ऑप्शन भी देगी। इसके अलावा, दूसरे चुनिंदा बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड वाले कस्टमर्स को 15 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Airtel: करना चाहते हैं प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच? ये रहा तरीका
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162808