search

Tara Sutaria के बाद कपूर खानदान की बेटी का भी टूटा दिल, दो साल बाद वेदांग रैना से अलग हुईं Khushi Kapoor?

deltin33 2026-1-9 18:13:00 views 702
  

खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की उड़ी अफवाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल का पहला महीना जनवरी तलाक और ब्रेकअप की खबरों से चर्चा में है। माही विज और जय भानुशाली के तलाक के बाद फिल्मी गलियारों में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) के ब्रेकअप की न्यूज आई। अब एक और रूमर्ड कपल के अलग होने की चर्चा हो रही है।

यह रूमर्ड कपल कोई और नहीं बल्कि खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि खुशी और वेदांग दो साल बाद अलग हो गए हैं।  
क्यों हुआ खुशी और वेदांग का ब्रेकअप?

विक्की लालवानी के मुताबिक, खुशी और वेदांग रैना ने दो साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। उनके ब्रेकअप की खबर शॉकिंग बताई जा रही है। विक्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि खुशी और वेदांग अब कपल नहीं रहे। दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, खुशी और वेदांग ने ना ही अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था और ना ही अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है। ऐसे में दैनिक जागरण इस खबर का दावा नहीं करता है।

  

यह भी पढ़ें- बोल्डनेस में दीदी से एक कदम आगे निकलीं श्रीदेवी की छोटी बेटी, Khushi Kapoor ने बिकिनी फोटोज से बढ़ाया पारा
कैसे शुरू हुआ था खुशी और वेदांग का रिश्ता?

खुशी और वेदांग ने साथ में पहली बार जोया अख्तर की मूवी द आर्चीज (The Archies) में काम किया था। इस फिल्म के दौरान से ही ऐसी चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खुशी और वेदांग को साथ में पार्टी और एयरपोर्ट पर भी कई बार देखा गया। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते को कभी कन्फर्म नहीं किया।  

मगर सोशल मीडिया पर खुशी और वेदांग ने एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करने में कोई भी झिझक नहीं दिखाई। यही नहीं, हाल ही में कपल ने क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया था। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।  

यह भी पढ़ें- दीदी सोनम की बर्थडे पार्टी में Khushi Kapoor का ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना से हुआ झगड़ा? बातचीत का वीडियो वायरल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476247