search

सुहावने मौसम संग बनी रौनक, निखरता जा रहा नैनीताल का Winter Tourist Season

LHC0088 2026-1-9 20:56:46 views 831
  

सुहावने मौसम के साथ नगर में रौनक बनी हुई है। जागरण



जागरण संवादाता, नैनीताल। भले ही पहाड़ों में बर्फबारी नहीं हो रही हो लेकिन शीतकालीन पर्यटन सीजन निखरता जा रहा है। शहर में वीकेंड पर शुक्रवार को सैलानियों का पहुंचना शुरू गया है। सुहावने मौसम के साथ नगर में रौनक बनी हुई है।  

सरोवर नगरी में शीतकालीन पर्यटन भी कभी प्रचलन में आएगा, इसकी उम्मीद शायद ही किसी ने कभी की हो। यदि ठंड में सैलानी पहुंचते भी थे तो हिमपात का आकर्षण वजह होता था। अब यहां हिमपात अतीत में सिमट चुका हैं और मौसम बदलने के साथ पर्यटन ने पर फैलाने शुरू कर दिए हैं। दिसंबर से तीखी शुरू हो जाती है और इसी माह सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं।

जनवरी का मौसम भी सैलानियों के लिए खासा आकर्षण लेकर आया है। चटक धूप सैलानियों को खूब भा रही है। ग्रीष्मकालीन सीजन की तरह सैलानी शीतकाल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके चलते यहां ऑफ सीजन का ट्रेंड अब नहीं रहा और छुट्टी में मौज मस्ती के लिए सैलानियों का पसंदीदा हिल स्टेशन बन चुका है।

नगर में सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक रही तो बड़ी संख्या में सैलानी पंत पार्क और झील किनारे सैर करते नजर आए। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। मालरोड की रौनक भी निखरी हुई नजर आई तो नौकाविहार का भी सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।

टोल टैक्स चुंगी के अनुसार छह सौ अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। शुक्रवार को पूरे दिन चटक धूप पूरे दिन खिली रही। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- भयंकर कोहरा और 4 डिग्री पारा! नैनीताल से 7 डिग्री कम रहा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया \“सीवियर कोल्ड डे\“ अलर्ट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tourism: नैनीताल में पर्यटकों की बहार, तीन दिनों में पहुंचे 20 हजार सैलानी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165215