search

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सख्ती का असर, महज 9 दिनों में 11 हजार से अधिक दाखिल-खारिज का निपटारा

deltin33 The day before yesterday 21:26 views 511
  

9 दिनों में 11 हजार से अधिक दाखिल-खारिज का निपटारा



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दाखिल-खारिज कराने में भू-स्वामियों को पसीने छूट जाते थे। इसके बावजूद भी शत प्रतिशत काम नहीं किया जाता था। महीनों तक अंचल कार्यालयों की दौड़ लगाते रहते थे। इसी बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिसंबर में जिले में जनसंवाद कार्यक्रम और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इसका सकारात्मक असर हुआ।

दाखिल खारिज के हजारों आवेदनों को लंबित पाकर उन्होंने सख्ती दिखाई थी। सभी अंचलाधिकारियों को इसका तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में 22 से 31 दिसंबर तक सभी अंचलों में विशेष अभियान चलाकर लंबित और नए आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसकी मॉनिटरिंग अपर समाहर्ता, राजस्व प्रशांत कुमार के जिम्मे थी।

इसका परिणाम यह रहा है कि महज नौ दिनों में 11 हजार 650 आवेदनों का निष्पादन किया गया। जिन आवेदनों में तकनीकी त्रुटि या विवादास्पद मामला था, उसे ही जांच के लिए रोका गया, जबकि जो आवेदन पूरी तरह स्पष्ट और विवाद से परे थे। उसका त्वरित निष्पादन किया गया।

अब जिले के सभी 16 अंचलों में 15 हजार 736 आवेदन लंबित है। इसमें 35 दिन, 75 दिन और 120 दिन से अधिक के आवेदन लंबित हैं। इन आवेदनों की भी जांच कराकर निष्पादन की प्रक्रिया की जा रही है।
मुशहरी अंचल में सर्वाधिक आवेदन:

मुशहरी अंचल में दाखिल खारिज के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। क्योंकि इस अंचल में 25 पंचायत के साथ नगर निगम के 49 वार्ड भी शामिल हैं। मुशहरी अंचल में अभी भी 3464 आवेदन लंबित हैं। अगर जिले के सभी अंचलों में निष्पादित की स्थिति पर गौर करें तो यह आंकड़ा 98 प्रतिशत है। यानी 98 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

सभी अंचलों में 97-98 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया है। मोतीपुर अंचल में सर्वाधित 99 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया है।
इन अंचलों में अभी इतने आवेदन लंबित:

    अंचल प्राप्त आवेदन अस्वीकृत निष्पादित लंबित आवेदन
   
   
   औराई
   42371
   12665
   28922
   784
   
   
   बंदरा
   19658
   7478
   11902
   278
   
   
   बोचहां
   46063
   10581
   34290
   1192
   
   
   गायघाट
   34289
   6902
   26610
   777
   
   
   कांटी
   76521
   26298
   48616
   1606
   
   
   कटरा
   31258
   9090
   21651
   517
   
   
   कुढ़नी
   72510
   18495
   52248
   1767
   
   
   मड़वन
   37778
   13608
   23650
   520
   
   
   मीनापुर
   61760
   18321
   42105
   1334
   
   
   मुरौल
   10751
   2017
   8598
   136
   
   
   मोतीपुर
   66335
   20591
   45080
   664
   
   
   मुशहरी
   106107
   35146
   67697
   3464
   
   
   पारू
   48068
   13142
   34301
   625
   
   
   साहेबगंज
   40165
   14119
   25287
   759
   
   
   सकरा
   39283
   13062
   25647
   575
   
   
   सरैया
   52350
   17519
   34093
   738
   
   
   कुल
   7852267
   239034
   530697
   15736
   


यह अभियान अभी भी चल रहा है। सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - प्रशांत कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459706

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com