search

मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस दो डिग्री पर, 12-13 जनवरी को और बढ़ेगी शीत लहर

LHC0088 2026-1-9 21:57:10 views 841
  

नरकोपी थाना क्षेत्र में पुआल पर जमे वर्फ।  



जागरण संवाददाता, कांके/मैक्लुस्कीगंज/रांची ।  झारखंड में इस बार ठंड ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

राजधानी रांची सहित कांके, खूंटी, मैक्लुस्कीगंज, डाल्टनगंज, बोकारो, हजारीबाग और सिमडेगा में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले तीन से चार दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा 12 व 13 जनवरी को इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

राज्य के मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में ठंड ने भयावह रूप ले लिया है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो झारखंड में इस मौसम का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह-शाम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और जनजीवन लगभग ठहर सा गया है।

  
कांके और खूंटी में भी शीतलहर का असर

राजधानी से सटे कांके में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह खेत-खलिहानों, खेल मैदानों और घास के मैदानों में पाले की सफेद चादर बिछी नजर आई। वहीं खूंटी जिले में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो रांची के बाद राज्य में सबसे अधिक ठंडा इलाका रहा।
अन्य जिलों में भी लुढ़का पारा

डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, बोकारो में 3.3 डिग्री, हजारीबाग में 4.3 डिग्री, सिमडेगा में 3.8 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 5.3 डिग्री और लोहरदगा में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान के मामले में चाईबासा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां दिन का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रांची में ठंड और बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में भी ठंड का असर आने वाले दिनों में और तेज होगा। फिलहाल रांची का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो आने वाले दिनों में 5 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कांके में पाले से किसानों की चिंता बढ़ी

कांके प्रखंड क्षेत्र में पाले का असर ग्रामीण जीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। खेतों में सब्जियों और घास पर पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी रमेश कुमार के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रहेगी। उन्होंने किसानों को हल्की सिंचाई, धुआं करने और फसलों को ढकने जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है।
शीतलहर और कुहासे को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने डाल्टनगंज, चाईबासा, सिमडेगा, खूंटी और बोकारो में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। देवघर में घना कुहासा छाने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और गिरावट हो सकती है। इसे देखते हुए आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जनजीवन पर बढ़ता असर

कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। मजदूर, गरीब और बेघर लोगों के लिए ठंड बड़ी चुनौती बन गई है। आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ ठंड और घातक रूप ले सकती है। फिलहाल झारखंडवासियों को राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233