
ग्रीस के एक तट के निकट मछली पकड़ने वाली नौका के डूब जाने से 79 प्रवासियों की मौत हो गई। घटना में 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर व्यापक तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि देश के दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रात के समय यह दुर्घटना हुई। इसके बाद अब तक 104 लोगों को बचाया गया है। यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 79 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक, नौका पर सैकड़ों लोग सवार थे। |