search

प्रवीन तोगड़िया ने की मुस्लिमों की आबादी नियंत्रण कानून की मांग, हिंदू एकता पर जोर

cy520520 2026-1-10 09:56:28 views 1156
  

प्रवीन तोगड़िया।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने शुक्रवार शाम यहां राष्ट्रीय बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब तक हिंदुओं की आबादी अधिक और एकता रहेगी, तब तक वह सुरक्षित है।

मुस्लिमों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंंने कहा कि वह पूरे देश में सस्ती शिक्षा, रोजगार और बीमारियाें को नियंत्रित करने के लिए काम करेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद होना चाहिए। भारत को बांग्लादेश के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
देश में जब तक हिंदुओं की आबादी अधिक और एकता है, तब तक सुरक्षित हैं

कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में सभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदू समाज का बहुमत और आपसी एकता जरूरी है। जिस दिन बहुमत नहीं रहेगा, उस दिन हिंदुओं के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। देश में शिक्षा महंगी है। सस्ती शिक्षा, सभी को रोजगार के लिए राष्ट्रीय छात्र परिषद कार्य करेगा। किसानों को उसकी उपज का सही दाम मिले, सभी समस्याएं समाप्त हों, अब वह इसके लिए काम करेंगे। देश के 250 जिलोंं के 1500 स्थानाें पर किसानों और छात्रों की विविध गतिविधियां की जाएंगी।
पूरे देश में सस्ती शिक्षा, रोजगार और बीमारियाें को नियंत्रित करने के लिए करेंगे काम

प्रवीन तोगड़िया ने कहा, कि प्रचंड आवाज उठाएंगे। देश में 40 करोड़ मरीज हैं। इनमें 13 करोड़ डायबिटीज और 27 करोड़ ब्लड प्रेशर के मरीज शामिल हैं। मरीजों का उपचार कराने में एक करोड़ परिवार कर्जदार बन जाते हैं। हिंदू परिवारों को रोगमुक्त बनाने के लिए उनका संगठन देश में अभियान चलाएगा। इसकेे लिए लोगों को खानपान में बदलाव करने की जानकारी जगह-जगह कार्यक्रम कर दी जाएगी। बहन-बेटियाें को आत्म सुरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगाा। हनुमान चालीसा केंद्र सक्रिय किए जाएंगे।
आगामी समय में हर महीने मुफ्त अनाज दिया जाएगा

तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश में गरीब परिवारों को आगामी समय में हर महीने मुफ्त अनाज दिया जाएगा। संपन्न परिवारों के घरों से कार्यकर्ता एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्रित कर गरीब परिवारों को देंगे। इस काम के लिए 24-25 फरवरी को पांच हजार कार्यकर्ताओं को उज्जैन में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सब पर भारी हैं। देश की जनता को इन दोनों पर पूरा विश्वास है। हिंदुओं में कोई ब्राह्मण, ठाकुर, यादव और एससी नहीं, सभी हिंदू हैं।


इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रांत संगठन अध्यक्ष रौनक ठाकुर और मंत्री हरेंद्र कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में ओम प्रकाश दिवाकर, मोहन बजरंगी, ब्रजेश कुमार और मणिकांत समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। डॉ. तोगड़िया ने आनंदनगर खेड़ा में ओम प्रकाश दिवाकर के घर पर रात्रि विश्राम किया।


राम मंदिर के लिए साढ़े तीन करोड़ लोगों ने दिया था बलिदान

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में बताया कि उनके केंद्र सरकार के मंत्रियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। करीब दाे महीने पहले अयोध्या में राममंदिर पर हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में वह अपनी व्यस्तता की वजह से शामिल नहीं हो पाए थे। मंदिर के मुख्य कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे। राम मंदिर निर्माण के लिए देश के साढ़े तीन करोड़ जनता ने बलिदान दिया था। उनके बलिदान के बल पर ही भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सका।
टोल प्लाजा पर तोगड़िया का स्वागत

टूंडला। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फिरोजाबासद जाते समय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। तोगड़िया ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदुत्व को मजबूत बनाने के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163424