संघ प्रमुख मोहन भागवत
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार सुबह चंद्रोदय मंदिर पहुंचे। सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचे संघ प्रमुख ने मंदिर में ठाकुर श्री राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन कर मंदिर की परियोजना की जानकारी की। संघ प्रमुख ने मंदिर में श्रील प्रभुपाद की कुटिया का अवलोकन कर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और साहित्य का अवलोकन किया। मंदिर में करीब एक घंटा बीस मिनट रुके संघ प्रमुख ने बीस बच्चों को मिड डे मील भी बांटा। |