search

बीमारी से जूझ रहे पिता के पास नहीं आए बेटे, बुजुर्ग ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या

Chikheang 2026-1-10 13:26:40 views 1218
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बदायूं। सैदपुर कस्बे में कई दिन से बीमार 92 वर्षीय बुजुर्ग विद्या सागर रस्तोगी ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके शव को कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर का मामला

वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी विद्या सागर रस्तोगी अकेले रहते थे। उनके चार बेटे थे, जिनमें दो बेटों की मृत्यु हो चुकी है। एक बेटा बरेली और एक बेटा दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। दो बेटे के बच्चे भी बाहर रहते हैं। यहां विद्या सागर अकेले रहते थे। उनका आकर खाना दे जाता था। कई दिन से उनकी तबियत खराब थी। उनकी पेशाब रुक गई थी। इसके बावजूद उनके बेटे नहीं आए।
तमंचे से गोली मारकर कर ली आत्महत्या

जिससे परेशान होकर उन्होंने अपने कमरे में तमंचे से सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह 11 बजे उनका भतीजा खाना लेकर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। मौके से तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167902