search

हैदराबाद में महिला ने 11 महीने को बेटे को जहर देकर मारा, फिर खुद भी किया सुसाइड

Chikheang 2026-1-10 13:27:23 views 649
  

महिला ने बेटे के जहर देने के बाद किया सुसाइड (प्रतीकात्मक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के मीरपेट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मीरपेट पुलिस ने बताया कि यहां एक 27 वर्षीय महिला ने पहले को अपने 11 महीने के बेटे को जहर दे दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

मीरपेट पुलिस का कहना है शुरुआत में यह मामला पति-पत्नी के बीच झगड़े का सामने आ रहा है। इस मामले में महिला के पति ने ही शिकायत दर्ज कराई है।
11 महीने के बेटे को दे दिया जहर

मीरपेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 9 जनवरी को जानकारी दी कि 27 वर्षीय महिला सुष्मिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने आगे बताया कि सुष्मिता के 11 महीने के बेटे अश्वंथ नंदन रेड्डी को अज्ञात विष दिया गया था, जिस वजह से उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि सुष्मिता की भाभी ललिता, जिसकी उम्र 45 वर्ष है, उन्होंने भी जहर खा लिया है। पुलिस ने कहा कि ललिता इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस को इस मामले में सुष्मिता के पति यशवंत रेड्डी पर शक है। हालांकि यशवंत रेड्डी ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीरपेट में इस घटना के बाद से मातम छा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में हवाई यातायात बेपटरी, हैदराबाद फ्लाइट को वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा

यह भी पढ़ें- सोनीपत में कर्ज और जमीन विवाद से परेशान किसान ने की आत्महत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167893