search

Mumbai Kidnapping Case: ₹1.5 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, चलती गाड़ी में हथकड़ी पहनाकर पीटा गया

deltin33 2026-1-10 15:01:17 views 404
Mumbai Kidnapping Case: मुंबई में 33 साल के एक युवक, जो पेशे से फैब्रिकेटर है, को मुंबई में कथित तौर पर दो लोगों ने ₹1.5 लाख के पैसों के विवाद में अगवा कर लिया। आरोप है कि उसे हथकड़ी लगाकर टेंपो में बेरहमी से पीटा गया। जब टेंपो एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका, तो युवक ने शोर मचाया, जिससे राहगीरों और ट्रैफिक पुलिस का ध्यान गया और उसे बचा लिया गया।



अपनी शिकायत में, नवी मुंबई निवासी मोहम्मद शोएब तनवीर अहमद शेख ने बताया कि वह बुधवार शाम को नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए नागपाड़ा क्षेत्र गया था। इसी दौरान उसे दानिश पेटीवाला का फोन आया, जिसने शोएब से मसाला बनाने की मशीन मंगवाने और उसके लिए एडवांस पैसे देने के बहाने उसे नागपाड़ा अस्पताल क्षेत्र में बुलाया।



चलती टेम्पो में युवक को पीटा गया




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/jitan-ram-manjhii-urges-pm-narendra-modi-for-bharat-ratna-to-nitish-kumar-article-2336338.html]बिहार में एक पोस्ट से गरमाई सियासत, अब जीतन राम मांझी ने कहा - नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न
अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 3:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/odisha-rourkela-small-aircraft-crash-emergency-landing-pilot-injured-article-2336344.html]Odisha Aircraft Crash: ओडिशा में विमान हादसा...चार्टर्ड प्लेन हुआ क्रैश, पायलट समेत नौ यात्री थे सवार
अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 3:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/hyderabad-domestic-dispute-leads-to-death-woman-poisons-11-month-old-son-then-commits-suicide-article-2336292.html]Hyderabad Suicide: घरेलू विवाद बना मौत की वजह, महिला ने पहले 11 महीने के बेटे को जहर देकर मारा, फिर की आत्महत्या
अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 2:38 PM

जब 33 वर्षीय शोएब वहां पहुंचा, तो उसका परिचित मोबिन पेटीवाला पहले से ही मौजूद था। मोबिन ने कथित तौर पर शोएब को उधार के तौर पर पहले दिए गए 15 लाख रुपये तुरंत वापस करने की मांग की। जब उसने मौके पर भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त की, तो मोबिन और दानिश ने शोएब की पिटाई की, उसे हथकड़ी पहनाई और जबरदस्ती एक टेम्पो में डालकर बायकुला की ओर ले जाने की कोशिश की।



चलती हुई टेम्पो के अंदर, मोबिन लगातार शोएब को पीटता रहा और धमकी देता रहा कि अगर उसने पैसे वापस नहीं किए तो वह उसे जान से मार देगा। जब बायकुला फल बाजार के पास एक सिग्नल पर गाड़ी रुकी, तो शोएब ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग और खासतौर पर ट्रैफिक पुलिस का ध्यान गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत गाड़ी की जांच की और 33 वर्षीय शोएब को हथकड़ी पहने हुए पाया।



पुलिस ने दी जानकारी



पुलिस ने बताया कि विवाद 2019 के एक व्यापारिक लेन-देन से उपजा है, जिसमें मोबिन ने शोएब को मशीन बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये का एडवांस दिया था। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शोएब की दुकान बंद रही और मशीन की डिलीवरी नहीं हो सकी। पैसे वसूलने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर शोएब के अपहरण की साजिश रची।



पुलिस ने आगे बाताय कि मोबिन और दानिश दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, अपहरण, मारपीट और आपराधिक धमकी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।



यह भी पढ़ें: Hyderabad Suicide: घरेलू विवाद बना मौत की वजह, महिला ने पहले 11 महीने के बेटे को जहर देकर मारा, फिर की आत्महत्या
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476432