search

सारण को मिलेगी 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम नीतीश कुमार का दौरा लगभग तय

deltin33 2026-1-10 17:27:27 views 482
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, छपरा। जिले के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने की संभावना है। मुख्यमंत्री का छपरा दौरा लगभग तय माना जा रहा है और इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री इस दौरान जिलेवासियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में 200 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल रहने की उम्मीद है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम बिंदटोलिया स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक बस स्टैंड परिसर में प्रस्तावित है। यहां विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। मिट्टी भराई, समतलीकरण, मंच निर्माण और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को लेकर दिन-रात कार्य चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता पर विशेष जोर दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम काफी व्यस्त और बहुआयामी रहेगा। वे तेलपा हवाई अड्डा पर आगमन के बाद सदर प्रखंड में जीविका द्वारा संचालित कपड़ा सिलाई फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नैनी हाई स्कूल और उमधा गांव के शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
महिला आईटीआई केंद्र का होगा उद्घाटन

बिंदटोलिया में महिला आईटीआई केंद्र का उद्घाटन भी प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल है। मुख्य जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

प्रशासनिक अमला आने वाले दिनों में तैयारियों को और तेज करने में जुटा है, ताकि कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पोस्ट से सियासत गरमाई, जीतन राम मांझी ने कहा - भारत रत्न नीतीश कुमार... कितना अच्छा लगेगा ना !
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477244