search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Politics: जदयू और भाजपा ने आपस में सेट कर लिया नंबर गेम, चिराग को दिया इतनी सीटों का ऑफर

deltin33 2025-10-8 02:36:33 views 1256
  चिराग के साथ भाजपा नेताओं की बातचीत शुरू, विस की 25 सीटों का प्रस्ताव





राज्य ब्यूरो, पटना। चुनाव आयोग ने दो चरणों में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) कराने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन राज्य के दोनों बड़े गठबंधनों ने अबतक तैयारी का पहला चरण पूरा नहीं किया है। यह घटक दलाें के बीच सीटों के बंटवारे का चरण है, जिसमें दोनों-एनडीए और महागठबंधन उलझे हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एनडीए में नई बात यह हुई है कि सीटों की संख्या को लेकर मुंह फुलाकर बैठे लोजपा (रा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को भाजपा नेताओं से बातचीत की।



भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी चिराग पासवान मिले। उनसे बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बिहार की प्रगति के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और इसके लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथी संकल्पबद्ध हैं।

भाजपा के ये नेता चिराग के नई दिल्ली स्थित आवास पर गए थे। हालांकि, उन्होंने बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया।


सीटों को लेकर अड़े हैं चिराग

असल में विधानसभा सीटों की संख्या को लेकर चिराग अड़े हुए हैं। उन्हें 18-20 सीटें दी जा रही थी। अब यह संख्या 25 हो गई है, लेकिन वे लोकसभा की एक जीती हुई सीट के एवज में विधानसभा की छह सीटों की मांग कर रहे हैं।

उनके पांच सांसद हैं और इस हिसाब से उन्हें विधानसभा की कम से कम 30 सीटें चाहिए। एनडीए के दो अन्य घटक दलों हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से भी बातचीत चल रही है। कोई परिणाम नहीं निकला है।


मांझी की डिमांड- 16 से 18 सीटें

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की अगुवाई वाला हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा प्रत्यक्ष रूप से 16-18 सीटों की मांग कर रहा है। वास्तव में वह 10-12 सीटों पर राजी हो जाएगा। मोर्चा का तर्क है कि उसे इतनी सीटें चाहिए, जिससे विधायकों की संख्या कम से कम सात हो, ताकि मोर्चा को राज्य स्तरीय दल का दर्जा मिल सके।

जदयू और भाजपा के बीच सीटों को लेकर कोई तकरार नहीं है। जदयू की मांग है कि उसे पहले की तरह भाजपा से कम से कम एक अधिक सीट चाहिए।



यह भी पढ़ें- Bihar NDA Seat Sharing: जदयू को मिल सकती हैं 105 सीटें, अब चिराग पासवान का क्या होगा?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com