search

गाजीपुर में जिंदा बेटी को मृत बताकर ससुरालजनों पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा, मां हुई गिरफ्तार

deltin33 2026-1-10 19:57:24 views 1089
  

जिंदा बेटी को मृत बता ससुरालजनों पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा।



जागरण संवाददाता, सादात (गाजीपुर)। अपनी जिंदा पुत्री को मृत दिखाकर उसके ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में थाना सादात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित वादिनी राजवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और विवेचना के दौरान हुआ, जिसमें कथित मृतका जीवित पाई गई।

थाना सादात क्षेत्र के ग्राम बरहपार भोजूराय निवासी राजवंती देवी पत्नी स्व. रामजी दास ने तीन अक्टूबर 2025 को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी रुचि की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है और शव गायब कर दिया गया है। इस आधार पर थाना सादात में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना क्षेत्राधिकारी सैदपुर द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान इलेक्ट्रानिक अभिलेखों और साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि वादिनी की पुत्री रुचि जीवित है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मौजूद है।

पीड़िता की बरामदगी के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर पुलिस टीम गठित की गई। पतारसी-सुरागरसी के क्रम में पता चला कि रुचि ग्वालियर से सादात क्षेत्र की ओर आ रही है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बरहेता पुल के पास से रुचि को सकुशल बरामद कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की पुष्टि होने पर शनिवार को थानाध्यक्ष सादात के नेतृत्व में वादिनी राजवंती देवी को उसके गांव बरहपार भोजूराय से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपिता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुनीत कुमार, महिला कांस्टेबल गायत्री यादव शामिल थीं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810