search

झारखंड में 16 जनवरी तक रहेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और दिन में शुष्क मौसम

Chikheang 2026-1-10 21:26:50 views 1244
  

मौसम विभाग रांची की ओर से जारी संध्या बुलेटिन।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather:धनबाद सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 16 जनवरी तक राज्य में सुबह के समय कोहरा छाए रहने और रात के बाद व सुबह के शुरुआती घंटों में बादल रहने की संभावना है। दिन में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा सकती है।

धनबाद जिले में अब जहां दिन की धूप थोड़ी कड़ी है, वहीं शाम और रात में कनकनी लग रही है। स्थिति यह है कि पश्चिमी हवाओं के कारण रातें सर्द हैं। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद समेत राज्य के मध्य भाग के जिलों रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा व कोडरमा में शीतलहर की संभावना है।

इसके अलावा अब धनबाद के न्यूनतम तापमान में गिरावाट नहीं होगी, बल्कि दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आगामी 16 जनवरी तक सुबह में कोहरा और धुंध रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा।

10 जनवरी को सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने की संभावना है।

इस दिन अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 11 और 12 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय कोहरा छाने के बाद दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

13 और 14 जनवरी को सुबह-शाम ठंड और कोहरे का असर कुछ ज्यादा रह सकता है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में राज्य के मध्य भागों में कहीं भी शीत लहर चलने की संभावना नहीं है।

आगे के दो दिनों यानी 15 और 16 जनवरी को भी मौसम के मिजाज में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। सुबह के समय कोहरा छाने के बाद आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठिठुरन बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय कोहरे में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां रखने की जरूरत है। कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड में ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन बारिश या शीत लहर की कोई चेतावनी नहीं है।

Is this conversation helpful so far?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167818