search

मणिपुर में हथियार और विस्फोटक बरामद, तीन उग्रवादी गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-10 23:27:04 views 618
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने उग्रवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए घाटी क्षेत्रों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियानों के दौरान बम, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) से जुड़े एक उग्रवादी को इंफाल पूर्व जिले के कोंगपाल चिंगंगबम इलाके से पकड़ा गया। वहीं, इंफाल पश्चिम जिले के अम्बेखोंगनांगखोंग क्षेत्र से प्रतिबंधित प्रेपाक (प्रो) संगठन के 50 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
पीएलए का उग्रवादी भी पकड़ा गया

इसी जिले के नागाराम इलाके से प्रतिबंधित पीपल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े एक उग्रवादी को भी पकड़ा गया, जिस पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। उसके पास से दस मांग-पत्र बरामद किए गए हैं।
तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

इस बीच, थौबल जिले के इकोप पट क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए। वहीं, इंफाल पूर्व जिले की नातुम चिंग और सनासाबी पहाडि़यों से एक देसी एके राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और बम बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो उग्रवादी गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166221