search

मुक्तसर: ड्यूटी के दौरान बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत, संगठन ने की जांच की मांग

LHC0088 2026-1-10 23:27:08 views 783
  

ड्यूटी के दौरान बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत। सांकेतिक फोटो



संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। पावरकाम सीएचबी लाइनमैन कान्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन डिवीजन श्री मुक्तसर साहिब अर्बन के सदस्य गुरप्यार सिंह की ड्यूटी के दौरान बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बीते दिन एक कंप्लेट आने के बाद देर शाम गुरप्यार सिंह अपने साथी के साथ एक ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाने गए थे।

फीडर बंद करने के बाद जब कर्मचारी ने फ्यूज लगाना शुरू किया, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। तुंरत कर्मचारी को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया और देर रात तक उनके शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा दिया गया।

संगठन ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। यदि गुरप्यार सिंह के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वे कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233