search

Weather Update: मथुरा में कोहरे ने रोकी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन

LHC0088 2026-1-11 07:26:02 views 430
  

मथुरा यमुना में नौकायन करते लोग।



जागरण संवाददाता, मथुरा। भले ही शनिवार को दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली हो। लेकिन, भोर में राहों पर कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने से रफ्तार में ब्रेक लग गए। गलन भी लोगों की मुश्किल बढ़ाती रही। दिन में धूप से अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। खुले में बच्चे मस्ती करते रहे तो वृद्ध भी शरीर को सेकते नजर आए।
दिन में धूप खिलने से मिली राहत, खुले में बच्चों ने की मौजमस्ती

शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद आसमान में कोहरा की धुंध छाने लगी। शनिवार की सुबह आबादी के बीच भी घना कोहरा छाया रहा। 15 कदम दूर का कुछ नहीं दिख रहा था। हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे में घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। गलन के कारण लोगों के हाड़ कांपते रहे। सुबह नौ बजे सूर्यदेव चमके और कुछ देर बाद राहत बिखेरी। कई दिन बाद अच्छी धूप खिलने से लोग राहत में नजर आए।
17.02 अधिकतम और छह डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बच्चे दिन में मौजमस्ती करते रहे। वहीं बुजुर्ग व महिलाएं भी धूप में बैठी रहीं। भले ही धूप से राहत महसूस हुई हो, लेकिन गलन ठंड का अहसास कराती रही। छांव एवं कमरों के अंदर लोग ठिठुरते रहे। शाम छह बजे के बाद ठंड तीखी होने लगी। गलन भी पड़ने से रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर यात्री ठिठुरते दिखे। धूप खिलने के कारण लोग रविवार को घना कोहरा पड़ने की आशंका जता रहे थे।

यह भी पढ़ें- Weather Update: यूपी में 24 घंटे बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड! चलेगी शीतलहर और छाएगा घना कोहरा

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड जूझ रहा सूखी ठंड से, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166428