search

Weather News: दिल्ली-NCR के लोग कपकंपाती ठंड के लिए रहें तैयार, अगले 24 घंटे रहेंगे भारी...जानें IMD का अलर्ट

deltin33 9 hour(s) ago views 681
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दिन हुए बारिश के बाद दिल्ली में ठंड से लोगों का और बुरा हाल है। कहीं दिन-रात जलते अलाव ठंड से जूझने की कहानी बयां कर रहे हैं, तो कहीं मोटे जैकेट और कंबल सर्द हवाओं के सामने ढाल बनकर लोगों को ठिठुरन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में ठंड का असर बना रहेगा। रविवार सुबह तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।





रविवार को होगा मौसम में बदलाव





हालांकि 11 जनवरी को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके चलते कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, खासकर सुबह के समय, शीतलहर और ठंडे दिन जैसी स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।





इन राज्यों में बदल सकता है मौसम





पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। यानी इन राज्यों में ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। रांची, पटना, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और रीवा जैसे शहरों में ठंड का असर साफ दिख सकता है। वहीं जयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बीकानेर में भी तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में ठंड का यही हाल बना रहेगा। वहीं दिल्ली में भी लोगों को ठंडी सुबह का सामना करना पड़ सकता है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-ncr-aqi-alert-today-11-january-2026-pollution-air-quality-today-slips-to-very-poor-dense-fog-article-2336517.html]Delhi AQI: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर जारी, गणतंत्र दिवस से पहले \“गैस चैंबर\“ बनी राजधानी, गंभीर श्रेणी में AQI
अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 7:39 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-and-france-step-up-talks-on-expanded-rafale-deal-as-air-force-faces-jet-crunch-article-2336473.html]114 राफेल से बढ़ेगी इंडियन एयरफोर्स की ताकत, भारत-फ्रांस डील के काफी के काफी करीब
अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 8:47 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/vande-bharat-train-going-from-amritsar-to-delhi-stopped-in-haryana-nuts-bolts-stuck-to-wheel-article-2336462.html]पहिए से चिपके नट बोल्ट...तेज आवाज के बाद रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन, अमृतसर से जा रही थी दिल्ली
अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 8:01 PM



कोहरे का भी रहेगा असर





हालांकि कोहरे का असर ज़्यादा नहीं रहेगा। घना कोहरा सिर्फ पंजाब के कुछ इलाकों और राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ही देखने को मिल सकता है। इनमें भरतपुर, कोटा, सवाई माधोपुर और अलवर जैसे इलाके शामिल हैं। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जैसे ग्वालियर और गुना, में भी कहीं-कहीं हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। अगर कहीं कोहरा बन भी जाता है, तो वह ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा।





इस समय दक्षिण भारत का मौसम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक सिस्टम से प्रभावित है। यह सिस्टम दक्षिणी प्रायद्वीप से होते हुए पश्चिम की ओर अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। इसके कारण तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के दक्षिणी अंदरूनी हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसमें बेंगलुरु और उसके आसपास के इलाके भी शामिल हैं। केरल के बड़े शहरों जैसे कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी दिनभर बादलों का असर बना रह सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: all slots casino nz login Next threads: casino management system software
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459946

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com