search

बिहार पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति: अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन, गृह विभाग ने लॉन्च किया पोर्टल

deltin33 2026-1-11 08:26:01 views 613
  

पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पोर्टल लॉन्च। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था अब ऑनलाइन कर दी गई है। गृह विभाग ने अनुकंपा आधारित नियुक्ति को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अनुकंपा पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। अब मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा। इसके साथ ही आवेदन की निगरानी की सुविधा पोर्टल पर रहेगी।

जानकारी के अनुसार, आवेदक को पहले मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ पोर्टल पर निबंधन कराना होगा। इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा दी जाएगी। आवेदक को मूल मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही मूल आवासीय, आय, जाति व शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।

पोर्टल पर पारिवारिक सूची, अनियोजन प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्व घोषणा प्रमाण पत्र एवं आचरण प्रमाण पत्र भी पीडीएफ में अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल तय समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन संभव होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477205