search

संगीन वारदात में फरार चल रहे युवक ने आम के पेड़ पर लगाया फंदा, पोस्टमार्टम का इंतजार

Chikheang 2026-1-11 13:56:30 views 515
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भटसिमर गांव स्थित एक आम के बगीचे में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे(छींटदार शॉल को गर्दन में लपेट कर बनाए गए फंदे से) के सहारे पेड़ से लटकता पाया गया। शनिवार की संध्या जब लोगों की नजर शव पर पड़ी,तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी।  

सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय थाना के पुअनि अनिल कुमार तथा पंडौल थाना की पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण कराए जाने को ले सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की शिनाख्त पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहर भगवतीपुर निवासी ललित ठाकुर के पुत्र विशाल ठाकुर(22) के बतौर हुई है। विशाल ठाकुर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भटसिमर गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।  
मृतक संगीन वारदात मामले में अभियुक्त

इस मामले के बाबत पुअनि अनिल कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के किसी थाना क्षेत्र में घटित किसी संगीन वारदात मामले में अभियुक्त है। फरार चल रहा था।  

पुलिस ने आरोपी के घर इश्तहार भी चिपकाया था। विशाल ठाकुर मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Braj Mohan Mishra
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168222