search

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर रेप का तीसरा मामला दर्ज, केरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-11 14:26:30 views 1182
  

कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल मामकूटाथिल। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल मामकूटाथिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला सामने आया है। केरल पुलिस ने आज (रविवार) की दोपहर 12:30 बजे राहुल को पलक्कड़ स्थित केपीएम रिजेंसी होटल से पकड़ा है। राहुल को जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

राहुल मामकूटाथिल पर पहले से यौन उत्पीड़न के दो मामले चल रहे हैं। केरल हाईकोर्ट ने पिछले महीने राहुल को जमानत दी थी। मगर, अब तीसरा मामला सामने आने के बाद राहुल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
महिला ने लगाए गंभीर आरोप

राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला पथानामथिट्टा की रहने वाली है, जो वर्तमान में कनाडा में काम करती है। महिला का आरोप है कि राहुल ने न सिर्फ जबरन उसका यौन उत्पीड़न किया, बल्कि गर्भपात करने का भी दबाव बनाया। यही नहीं, राहुल ने महिला से पैसे ऐंठने की भी कोशिश की थी।

महिला का कहना है कि राहुल के यौन उत्पीड़न करने के बाद वो गर्भवती हो गई थी। वो बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में जब राहुल से अपना डीएनए देने के लिए कहा गया, तो उसने साफ मना कर दिया। पीड़िता ने राहुल के खिलाफ कई सबूत होने का भी दावा किया है।
क्या है पूरा मामला?

महिला के अनुसार, वो अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसी बीच उसकी मुलाकात राहुल से हुई। राहुल ने महिला के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उसे शादी तोड़ने के मजबूर किया। राहुल ने महिला से शादी का वादा किया था और बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बनाया। राहुल ने महिला को झांसे में फंसाने के लिए कहा कि अगर बच्चा पैदा हो गया तो घर वाले इस शादी के लिए आसानी से मान जाएंगे, लेकिन बाद में राहुल अपने वादे से मुकर गया।
कांग्रेस ने किया था सस्पेंड

कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राहुल मामकूटाथिल पर बलात्कार समेत जबरन गर्भपात करवाने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज है, जिसपर केरल हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।

इससे पहले बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने राहुल मामकूटाथिल पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज करवाया है। दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का मामला सामने आने के बाद से ही राहुल फरार चल रहे थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166230